[ad_1]

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
पांच राज्यों की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है। आठ दिसंबर को हिमाचल और गुजरात चुनाव के साथ इन सीटों के भी नतीजे आएंगे। गुरुवार से इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिन पांच राज्यों की विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, उनमें ओडिशा की पदमपुर सीट, राजस्थान के सरदारशहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर, उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट शामिल हैं। इसके अलावा जिस संसदीय सीट पर उपचुनाव होने हैं, वह है उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट, जो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है।
इसमें सबसे ज्यादा चर्चा रामपुर विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा सीट की हो रही है। रामपुर विधानसभा सीट आजम खान को सजा मिलने के बाद खाली हुई है। आइए जानते हैं कि अब इन दोनों सीटों से किनके बीच मुकाबला हो सकता है? समाजवादी पार्टी जिसके पास ये सीटें थीं वो अपना उम्मीदवार किसे बना सकती है? किन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है? दोनों सीटों का मौजूदा समीकरण क्या है?
[ad_2]
Source link