[ad_1]

सुकेश ने उपराज्यपाल से की सीबीआई जांच की मांग
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
मंडोली जेल में मनी लांड्रिंग व ठगी के आरोप में कैद सुकेश चंद्रशेखर ने सोमवार फिर से एक चिट्ठी जारी की है। इसमें उसने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किए हैं। साथ ही कहा है कि बेवजह का बयान देकर मुद्दे को भटकाने की जगह वह सीधे तौर पर उसके सवालों का जवाब दें।
उसका आरोप है कि उसने जेल प्रशासन व दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की धमकियों व दबाव के चलते कानून का सहारा लेना ठीक समझा है। उपराज्यपाल का पत्र लिखने के लिए कहीं से किसी ने दबाव नहीं डाला है।
सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) का शागिर्द नहीं है। उसने किसी से भी न डरने की भी बात कही है। उसने कहा है कि अगर उपराज्यपाल को लिखा उसका पत्र गलत है तो वह कोई भी कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार है। भले ही उसके लिए उसे फांसी पर लटकना पड़े। लेकिन अगर मुख्यमंत्री उसे झूठा साबित नहीं कर पाते तो उनको इस्तीफा देना चाहिए। पूरे मामले की सीबीआई जांच करवानी चाहिए।
सुकेश ने नई चिट्ठी मीडिया को जारी की है। इसमें उसने आम आदमी पार्टी (आप) व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से उपराज्यपाल का लिखी गई चिट्ठियों की टाइमिंग पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया है। उसने कहा कि जेल प्रशासन और सत्येंद्र जैन ने धमकियों देकर व दबाव डालकर पंजाब व गोवा चुनाव के फंड मांगा था। यह वही समय था, जब मामले की जांच चल रही थी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसने कानून का सहारा लिया और उपराज्यपाल को शिकायत की।
[ad_2]
Source link