[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड की टीम से होगा. यह मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में 10 नवंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार इंग्लैंड से भिड़ने जा रही है. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में दो बार इंग्लैंड को हराया है. इंग्लैंड की टीम एक मुकाबला जीतने में सफल रही है. वहीं, दोनों टीमें अब तक टी20 क्रिकेट में 22 बार भिड़ी है. भारतीय टीम 12 बार जीतने में सफल रही है. वहीं, इंग्लैंड की टीम ने 10 बार भारत के खिलाफ जीत हासिल की है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (10 नवंबर) को खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनलकिस समय खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 1.00 बजे होगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं. मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो करिए.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.
इंग्लैंड की टीम: जॉस बटलर (कप्तान), मोइन अली, एलेक्स हेल्स, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs England, Jos Buttler, Live Streaming, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 08, 2022, 08:05 IST
[ad_2]
Source link