Home Breaking News Mainpuri By-Election: मैनपुरी में ओपी राजभर ने उतारा प्रत्याशी, कहा- अखिलेश ने दिया तलाक, हमने किया कुबूल

Mainpuri By-Election: मैनपुरी में ओपी राजभर ने उतारा प्रत्याशी, कहा- अखिलेश ने दिया तलाक, हमने किया कुबूल

0

[ad_1]

अखिलेश यादव और ओपी राजभर

अखिलेश यादव और ओपी राजभर
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने ताल ठोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (ओपी राजभर) ने बुधवार को सुभासपा प्रत्याशी का एलान किया। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत कश्यप इटावा के रहने वाले हैं। 

ओपी राजभर बुधवार को किशनी क्षेत्र के गांव खिदरपुर पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें तलाक दिया जो उन्होंने कुबूल कर लिया है। शिवपाल सिंह और अखिलेश यादव की लड़ाई सिर्फ वर्चस्व की लड़ाई है। आजम खां की विधानसभा की सदस्यता पर नियम के तहत कार्रवाई होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सुभासपा आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की मजबूती पर कार्य कर रही है। जिसके लिए सुभासपा ने सावधान यात्रा भी निकाली थी। पार्टी की मांग है कि अमीरों की तरह गरीबों के बच्चों को भी अच्छे स्तर की शिक्षा मिले। देश में एक संविधान होते हुए एक समान शिक्षा सभी को मिलनी चाहिए। राजनीति में हिस्सेदारी के लिए जातिगत जनगणना होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सुभासपा गरीब, शोषित और वंचित को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ती रहेगी। देश में समान शिक्षा का अधिकार और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उनकी पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ेगी। 

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने ताल ठोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (ओपी राजभर) ने बुधवार को सुभासपा प्रत्याशी का एलान किया। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत कश्यप इटावा के रहने वाले हैं। 

ओपी राजभर बुधवार को किशनी क्षेत्र के गांव खिदरपुर पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें तलाक दिया जो उन्होंने कुबूल कर लिया है। शिवपाल सिंह और अखिलेश यादव की लड़ाई सिर्फ वर्चस्व की लड़ाई है। आजम खां की विधानसभा की सदस्यता पर नियम के तहत कार्रवाई होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सुभासपा आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की मजबूती पर कार्य कर रही है। जिसके लिए सुभासपा ने सावधान यात्रा भी निकाली थी। पार्टी की मांग है कि अमीरों की तरह गरीबों के बच्चों को भी अच्छे स्तर की शिक्षा मिले। देश में एक संविधान होते हुए एक समान शिक्षा सभी को मिलनी चाहिए। राजनीति में हिस्सेदारी के लिए जातिगत जनगणना होना बेहद जरूरी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here