Home Breaking News Sania Mirza-Shoaib Malik: क्या टूटने वाली है सानिया-शोएब की शादी? रिश्ते में दरार की अटकलें तेज

Sania Mirza-Shoaib Malik: क्या टूटने वाली है सानिया-शोएब की शादी? रिश्ते में दरार की अटकलें तेज

0
Sania Mirza-Shoaib Malik: क्या टूटने वाली है सानिया-शोएब की शादी? रिश्ते में दरार की अटकलें तेज

[ad_1]

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, दोनों की शादी कभी भी टूट सकती है। इस बात को हवा सानिया मिर्जा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने दी है। उन्होंने स्टोरी में लिखा-  टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए।

सानिया और मलिक के रिश्ते में दरार क्यों आई है, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शोएब इन दिनों सानिया को धोखा दे रहे हैं।

खबरें यह आ रही हैं कि शोएब मलिक किसी और लड़की के साथ डेट कर रहे हैं। जब इसका पता सानिया मिर्जा को लगा तो उन्हें काफी बुरा लगा। इसके बाद दोनों अलग-अलग घरों में रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले

बेटे के साथ शेयर की थी तस्वीर

सानिया ने इससे पहले शुक्रवार को बेटे इजहान के साथ तस्वीर शेयर की थी। तब उन्होंने लिखा था- वो पल जिन्होंने मुश्किल दिनों में मेरी मदद की।” सानिया की इस पोस्ट के बाद ही इस बात कयास लगने शुरू हो गए थे कि उनका मलिक के साथ रिश्ता अब ठीक नहीं है।

यह इंस्टाग्राम पोस्ट शुक्रवार का है।

2010 में हुई थी सानिया की शादी

सानिया मिर्जा 2010 में अपने खेल के शीर्ष पर थीं। उस समय शोएब मलिक भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार थे। 2010 में दोनों ने शादी की थी। उस समय सानिया की देशभक्ति पर सवाल उठे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी खेल में पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here