[ad_1]
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी को ‘शानदार’ करार दिया
कहा- पाकिस्तान की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच विजेता भी हैं
विलियम्सन ने कहाकि उनके पास शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण है
सिडनी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी को ‘शानदार’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि उस टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच विजेता भी हैं. विलियम्सन ने बुधवार को खेले जाने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘उनके पास शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण है. वे वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. उनकी टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो मैच विजेता भी हैं. यह उस टीम की असली ताकत है.’’
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने इस मौके पर सिडनी क्रिकेट मैदान की पिच के दोहरे रवैये के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी दिलचस्प है, जब हमने यहां पहला मैच खेला था तब विकेट (पिच) बहुत अच्छा था. लेकिन हमारे दूसरे मैच के दौरान इसमें काफी बदलाव था. कई बार आप जब मैदान में उतरते है तो पिछले मैच की परिस्थितियां दिमाग में हावी होती है.’’
IPL 2023: शार्दुल ठाकुर समेत 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकता है दिल्ली कैपिटल्स, सामने आई बड़ी वजह
कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है: विलियम्सन
विलियम्सन से जब आईसीसी टूर्नामेंटों में टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आप ऐसे टूर्नामेंटों में जीत के लिए आते हैं और हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है. यह काफी रोमांचक है.’’ बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार (9 नवंबर) सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
न्यूजीलैंड की टीम कई बार सीमित ओवरों के प्रारूप में विश्व कप खिताब के करीब पहुंच कर इससे से चूक गई है. टीम ने पिछले साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के शुरूआती सत्र का खिताब जीता था, लेकिन एकदिवसीय विश्व कप (2019) में उसे बाउंड्री संख्या के आधार पर निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, India and Pakistan, Kane williamson, PAK vs NZ, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : November 08, 2022, 19:13 IST
[ad_2]
Source link