Home Sports T20 World Cup: कोहली-रोहित और द्रविड़ ने फ्लाइट में इनके लिए कुर्बान की बिजनेस क्लास सीट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

T20 World Cup: कोहली-रोहित और द्रविड़ ने फ्लाइट में इनके लिए कुर्बान की बिजनेस क्लास सीट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

0
T20 World Cup: कोहली-रोहित और द्रविड़ ने फ्लाइट में इनके लिए कुर्बान की बिजनेस क्लास सीट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

[ad_1]

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान टीम इंडिया को मैच खेलने के अलावा ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों की यात्रा करनी पड़ रही है. भारतीय टीम ने अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को खेलने के लिए मेलबर्न, सिडनी, पर्थ और एडिलेड की यात्रा की है. टीम इंडिया हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए मेलबर्न से एडिलेड पहुंची है. 10 नवंबर को भारत एडिलेड ओवल में इंग्लैंड से भिड़ेगा. 

कोहली-रोहित-द्रविड़ ने कुर्बान की बिजनेस क्लास सीट

टीम इंडिया जब मेलबर्न से एडिलेड रवाना हुई तो फ्लाइट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी बिजनेस क्लास सीट कुछ खास लोगों के लिए कुर्बान कर दी, जिसके पीछे की वजह जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा. टीम इंडिया के एक सपोर्ट स्टाफ के सदस्य ने इंडियन एक्सप्रेस को इस बात की जानकारी देते हुए बड़ा खुलासा किया है.

वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

टीम इंडिया के एक सपोर्ट स्टाफ के सदस्य ने कहा, ‘भारतीय टीम के खिलाड़ी जब मेलबर्न से एडिलेड रवाना होने के लिए फ्लाइट में बैठे तो कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी बिजनेस क्लास सीट टीम के तेज गेंदबाजों के लिए कुर्बान कर दी, ताकि वह आराम से अपने पैर फैलाकर बैठ सकें.’  बता दें कि इन दिनों मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज जमकर गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें आराम की बेहद जरूरत है. 

बहुत आरामदायक होती है बिजनेस क्लास सीट

ऐसे में उन्हें आराम देने के लिए रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने अपनी बिजनेस क्लास सीट छोड़ दी.  बता दें कि बिजनेस क्लास सीट बहुत आरामदायक होती है, जिसमें पैर फैलाकर आराम से बैठा जा सकता है. रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने अपने इन तेज गेंदबाजों को मैच दर मैच फिट रखने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा आराम देने का फैसला किया है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here