Home Sports VIDEO: शोएब अख्तर ने ऐसा क्यों कहा, पाकिस्तान सेमीफाइनल हार टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाए

VIDEO: शोएब अख्तर ने ऐसा क्यों कहा, पाकिस्तान सेमीफाइनल हार टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाए

0
VIDEO: शोएब अख्तर ने ऐसा क्यों कहा, पाकिस्तान सेमीफाइनल हार टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाए

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज भारत और पाकिस्तान फाइनल की दुआ कर रहे हैं
उन्होंने फैंस को सेमीफाइनल से पहले एक वीडियो शेयर कर तैयार रहने कहा

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप के अंतिम चार में पहुंची है. टीम इंडिया ने अपने दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाई है जबकि पाकिस्तान को नीदरलैंड की साउथ अफ्रीका पर उलटफेर भरी जीत के बाद यह मौका मिला. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को 9 नवंबर को टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में खेलना है. मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हो सकता है टीम हारकर पहले बाहर होने वाली टीम बन जाए.

अख्तर बोले, सारी की सारी कहानी 1992 विश्व कप के जैसा लग रही है. कोई हारेगा, कोई मुकाबला बारिश से धुल जाएगा. किसी को 1 अंक मिलेगा, तो कोई 2 अंक हासिल करेगा और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहेगी. मैं इस बात की उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान की टीम कल जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मुकाबला है उसे जीत जाए और फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो जाए.

आगे उन्होंने कहा, अब देखना होगा कि सेमीफाइनल को जीतकर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनती है या फिर हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाती है. सेमीफाइनल से बाहर और फिर घर की तैयारी.

वैसे ये भी हो सकता है कि हम सारे लोग जो इतनी दुआएं कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही सेमीफाइनल खेले, खेलकर दोनों ही टीमें जीते और फाइनल में पहुंचे. वैसे ये भी हो सकता है कि दोनों ही टीमें जहाज में बैठकर शुक्रवार को दोनों टीम के खिलाड़ी एक साथ वापस ना आ रहे हों. मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा ना हो. अगर जो ऐसा होता है तो फिर टूर्नामेंट एकदम से मर जाएगा. देखते हैं अब जब इतने नजदीक आ गए हैं तो भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल भी हो ही जाए.

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here