Home Breaking News कातिल हसीना: दसवीं पास नीतू ने बनाया था पति की हत्या का खौफनाक प्लान, मोबाइल में चैट और तस्वीरें…

कातिल हसीना: दसवीं पास नीतू ने बनाया था पति की हत्या का खौफनाक प्लान, मोबाइल में चैट और तस्वीरें…

0
कातिल हसीना: दसवीं पास नीतू ने बनाया था पति की हत्या का खौफनाक प्लान, मोबाइल में चैट और तस्वीरें…

[ad_1]

गुरुग्राम के सेक्टर-22 पालम विहार इलाके में निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी ही पत्नी निकली। पत्नी ने प्रेमी को 65 तोला सोना पति की हत्या के लिए दिया था। इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जाती है। सीआईए पालम विहार थाना पुलिस ने पत्नी व शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का प्रेमी अभी फरार है। दस दिन पहले निर्माणाधीन भवन में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। सीआईए पुलिस की टीम ने घटना स्थल की निशानदेही कराने के साथ उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है। सीआईए पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिन्दर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की हत्या कराने वाली उसकी पत्नी ने जुर्म कबूल लिया है। 

नीतू दसवीं तक पढ़ी है। स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करती थी। पुलिस को उसके मोबाइल में कुछ चैट व तस्वीर डिलीट मिली हैं। जिसे रिकवर करने के लिए उसके मोबाइल को जांच के लिए भेज दिया है।

 

सीआईए की एक टीम प्रेमी बबलू खान के दोस्त मोम्मद्दीन को लेकर यूपी के संभल, देहरादून व दिल्ली में छापामारी कर रही है। बबलू की आखिरी लोकेशन मुरादाबाद में मिली थी। इसके साथ ही पुलिस ने देहरादून के एक होटल का भी सीडीआर अपने कब्जे में लिया है।

 

अपने किए पर अब हो रहा है अफसोस, परिवार वालों ने भी बनाई दूरी

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद नीतू को अफसोस हो रहा है। परिवार व रिश्तेदार ने भी उससे दूरी बना ली है। उसने कभी सोचा नहीं था कि उसे यह दिन भी देखने पड़ेगे। प्रॉपर्टी का लालच बबलू खान को हो गया था। जिसे रास्ते से हटाने के लिए उसने वारदात को अंजाम देने में पूरी मदद की है।

 

सीआईए पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिन्दर ने बताया कि हत्या कराने वाली मास्टरमाइंड नीतू यादव है। नीतू और धर्मेश का विवाह 20 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे हैं जोकि देहरादून के दून स्कूल में पढ़ते हैं। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here