[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हरा फाइनल का टिकट पक्का किया
भारत को इंग्लैड के साथ दूसरे सेमीफाइनल मैच में खेलना है
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप अब आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है और रोमांच चरम पर है. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. इस मैच से पहले पूर्व भरतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाले कई खिलाड़ी भी यही चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाए.
आज तक पर गावस्कर ने कहा, “हां बिल्कुल, भारतीय टीम इस वक्त जैसा खेल दिखा रही है और जिस तरह से मुश्किल हालात में मुकाबले जीते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर मैच जीता फिर बांग्लादेश के खिलाफ मैच मुश्किल लग रहा था क्योंकि जिस तरह की शुरुआत टीम को मिल गई थी लग रहा था मैच निकल जाएगा. भारतीय टीम ने यहां जिस तरह की जिद दिखाई कि कुछ भी हो हम आखिरी गेंद तक लड़ने वाले हैं. आखिरकार भारत ने बांग्लादेश को भी हराया. इससे ये पता चलता है कि इस टीम का कुछ अलग ही अंदाज है. कुछ अलग ही समर्पन है कि इस बार ट्रॉफी ले कर आना है.”
आगे उन्होंने कहा, “हमने अभी देखा कि पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची है. अब अगर भारतीय टीम भी फाइनल में पहुंचेगी तो अलग ही मजा होगा. जो आईसीसी चाहती है कि अगर फाइनल मैच हो तो वो भारत और पाकिस्तान के बीच में ही फाइनल मैच हो. पूरी दुनिया ही ये चाहती है, मैं समझता हूं कि इंग्लैंड की टीम में भी कुछ खिलाड़ी ऐसे होंगे जो यह चाहते होंगे. हां, भारतीय टीम के खिलाफ वो अच्छा करने की कोशिश करेंगे लेकिन वो भी यही कहेंगे कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल का मैच होगा तो वो और दिलचस्प होगा.”
“ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई लेकिन वहीं के लोग पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. सभी को भारत और पाकिस्तान के फाइनल की ही इंतजार है. वहां के लोगों ने भी मुझे यही कहा जब मैं सिडनी से आ रहा था. भारत और पाकिस्तान के बीच अगर फाइनल हो तो मजा आएगा.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs England, India Vs Pakistan, Rohit sharma, Sunil gavaskar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 09, 2022, 20:14 IST
[ad_2]
Source link