Home Breaking News जम्मू-कश्मीर: सांबा में हाईवे पर दो बसों की टक्कर, झिड़ी से लौट रहीं मां-बेटी समेत तीन की मौत, 24 अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर: सांबा में हाईवे पर दो बसों की टक्कर, झिड़ी से लौट रहीं मां-बेटी समेत तीन की मौत, 24 अन्य घायल

0

[ad_1]

सांबा में सड़क हादसे के घायल

सांबा में सड़क हादसे के घायल
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

सांबा जिले के जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दो बसों की टक्कर में झिड़ी मेले से लौट रहीं मां-बेटी समेत तीन लोगाें की मौत हो गई। बुधवार शाम 5.30 बजे सुपवाल व नानके चक के बीच हुए हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 को गंभीर चोटें आई हैं।

सात घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मरने वालों की पहचान बटाला पंजाब निवासी मांगी देवी पत्नी रवेल, उनकी 12 वर्षीय बेटी तानिया और राजपुरा सांबा निवासी कस्तूरी लाल पुत्र पुल्ला राम के रूप में हुई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू से पठानकोट की तरफ जा रही उत्तर प्रदेश नंबर की बस यूपी14एफटी-3267 सामान्य गति से चल रही थी। इसी दौरान जम्मू से कठुआ की ओर तेज रफ्तार में जा रही सुपरफास्ट बस (जेके02एपी-5095) ने यूपी नंबर की बस को पीछे से जोरदार टक्कर दे मारी।

टक्कर से यह बस दूसरी बस को भी करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई। दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने फौरन बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई।

घायलों को सांबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक-एक कर सात घायल जम्मू जीएमसी भेज दिए गए।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here