[ad_1]
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। उनका अपनी पत्नी ज्योति के साथ विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है। ज्योति ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे कि पवन ने उनको सुसाइड के लिए उकसाया और अबॉर्शन कराने तक के लिए मजबूर किया है। इतना ही नहीं, ज्योति ने दावा भी किया कि वह पवन सिंह के खिलाफ सारे सबूत पेश कर सकती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसके बाद अब ज्योति सिंह को पवन सिंह के फैंस धमकी दे रहे हैं।
Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक से पंगा लेना अर्चना गौतम को पड़ा भारी, मिला ऐसा करारा जवाब; हुई बोलती बंद
बता दें कि ज्योति पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। अभिनेता की पहली पत्नी का नाम नीलम देवी हैं, जिन्होंने शादी के कुछ समय बाद ही आत्महत्या कर ली थी। वहीं, अब अभिनेता पर उनकी दूसरी पत्नी ज्योति ने गंभीर आरोप लगाया है। ज्योति ने पवन सिंह और उनके परिवार पर मेंटली और फिजिकली प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ज्योति ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कई बातें कही हैं।
[ad_2]
Source link