[ad_1]

राखी सावंत
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
राखी सावंत अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा बटोरती हैं तो कभी अपने बयानों को लेकर। एक बार फिर राखी खबरों में हैं। मगर इस बार वजह दूसरी है। राखी सावंत कानूनी मुसीबतों में फंसती नजर आ रही हैं। हाल ही में राखी सावंत और वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी सावंत के खिलाफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने एफआईआर दर्ज कराई और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
Brahmastra: ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में दीपिका पादुकोण निभाएंगी रणबीर की मां का किरदार! सामने आया वीडियो
इस वजह से हुई एफआईआर
शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच का विवाद थम नहीं रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। साथ ही उन्होंने राखी की वकील फाल्गुनी पर भी एफआईआर कराई है। शर्लिन ने राखी और वकील पर अपने खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। वहीं, मुंबई पुलिस के मुताबिक, ‘राखी और वकील फाल्गुनी, दोनों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न शाखाओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। केस एक अन्य एक्ट्रेस ने दर्ज कराया है। अभिनेत्री की शिकायत में कहा गया है कि एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दोनों ने उनका एक आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।’
FIR registered against actress Rakhi Sawant & adv Falguni Brahmbhatt under multiple sections of IPC & IT Act on complaint of an actress. The complainant alleges that the 2 showed an objectionable video of her during a press conference & used objectionable language: Mumbai Police
— ANI (@ANI) November 9, 2022
इस वजह से शुरु हुआ विवाद
बता दें कि शर्लिन चोपड़ा और राखी के बीच विवाद की शुरुआत तब से हुई, जब शर्लिन ने मीटू के आरोपी साजिद खान के बिग बॉस में एंट्री लेने पर नाराजगी जताई थी। शर्लिन ने कहा था, ‘ऐसे लोगों को बिग बॉस के घर में नहीं जाने देना चाहिए, जिसने महिलाओं का यौन शोषण किया हो’। वहीं साजिद खान का सपोर्ट करते हुए राखी सावंत ने शर्लिन को खरी-खोटी सुना डाली। इसके बाद दोनों के बीच काफी तकरार देखने को मिली।
Phone Bhoot Box Office Collection: बजट निकालने में भी नाकामयाब हो रही ‘फोन भूत’, छठे दिन सिर्फ इतना कलेक्शन
एक-दूसरे पर बोला था हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी सावंत ने शर्लिन को पोर्न स्टार बताते हुए कहा था कि उसका तो यही काम है और वह हर दिन किसा ना किसी पर झूठे आरोप लगाते हुए दिखाई देती है। वहीं दूसरी तरफ शर्लिन ने राखी पर बॉयफ्रेंड और पति बदलने का आरोप लगाया।
[ad_2]
Source link