Home Breaking News Haryana Panchayat Election 2022 Live: नौ जिलों में मतदान शुरू, लंबी-लंबी लगीं कतारें, मतदाताओं में उत्साह

Haryana Panchayat Election 2022 Live: नौ जिलों में मतदान शुरू, लंबी-लंबी लगीं कतारें, मतदाताओं में उत्साह

0
Haryana Panchayat Election 2022 Live: नौ जिलों में मतदान शुरू, लंबी-लंबी लगीं कतारें, मतदाताओं में उत्साह

[ad_1]

08:22 AM, 09-Nov-2022



                              सोनीपत के गांव रोहट में मतदान करने आई महिला की अंगुली पर स्याही लगाता कर्मी।

08:03 AM, 09-Nov-2022

Haryana Panchayat Election 2022 Live: नौ जिलों में मतदान शुरू, लंबी-लंबी लगीं कतारें, मतदाताओं में उत्साह

हरियाणा में बुधवार सुबह सात बजे से पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के पदों का मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव का परिणाम 27 नवंबर को आएगा। दूसरे चरण में अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिलों में मतदान हो रहा है। यहां कुल 12,519 सीटों पर 35,229 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 19,704 पुरुष हैं और 15,525 महिला हैं। जिला परिषद की 158 सीटों के लिए 1183, ब्लॉक समिति की 1199 सीटों पर 4770, सरपंच के 2555 पदों के लिए 10858 और 8607 पंच पदों के लिए 18418 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। इन जिलों में 12 नवंबर को पंच और सरपंच के चुनाव होने हैं। पंच और सरपंच के परिणाम मतदान के तुरंत बाद घोषित होंगे।

अंबाला में मतदान शुरू

अंबाला में जिला परिषद के 122 व ब्लॉक समिति के 469 उम्मीदवारों के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। छह बजे मॉक पोल के बाद जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो बूथ के बाहर मतदाताओं की कतारें लग गईं। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा। आठ बजे तक अंबाला में 599 वोटरों ने मतदान किया। 

गांव जलबेड़ा पर सबसे पहले वार्ड नंबर 6 से जिला परिषद उम्मीदवार रीना देवी व उनके पति मुकेश कुमार ने मतदान किया। वहीं गरनाला में डीएसपी रमेश कुमार ने दौरा कर जायजा लिया। शहजादपुर में पोलिंग बूथ के मुख्य गेट पर उम्मीदवारों व समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिला।

गांव टोबा के मतदान केंद्र पर लाइनों में लगकर गामीणों ने मतदान किया। उल्लेखनीय है कि 599 बूथों पर 4 लाख 63 हजार 302 मतदाता आकर अपने उम्मीदवार के लिए वोट करेंगे। जिला परिषद के 15 वार्ड से 122 तो ब्लॉक समिति की 122 सीटों के लिए 469 खड़े हैं। जबकि ब्लॉक समिति के चुनाव में वार्ड नंबर 7 के उम्मीदवार को निर्विरोध चुना जा चुका है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here