[ad_1]

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आज (बुधवार नौ नवंबर को) खेला जाना है। विश्वकप में टी20 हो या फिर वनडे न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान से कभी नहीं जीत पाई है। केन विलियम्सन की अगुवाई वाली कीवी टीम इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान 1992 और 1999 के वनडे विश्व कप में आमने-सामने आए थे। इसके बाद 2007 के टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों का सामना हुआ था और तीनों मैच पाकिस्तान ने जीते।
इस बार न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड, मेजबान ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और अफगानिस्तान, आयरलैंड की मौजूदगी वाले ग्रुप ऑफ डेथ (ग्रुप-1) में न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर रही थी। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पाकिस्तान की अपेक्षा ज्यादा संतुलित है। हालांकि किस्मत के सहारे सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम हाथ आए मौके को गंवाना नहीं चाहेगी। 2009 की चैंपियन पाकिस्तान की टीम छठी बार सेमीफाइनल खेलने जा रही है और तीसरी बार टी20 विश्वकप के फाइनल में जगह बनाना चाहेगी।
[ad_2]
Source link