Home Sports PAK vs NZ World Cup Throwback: न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, फिर इंग्लैंड…

PAK vs NZ World Cup Throwback: न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, फिर इंग्लैंड…

0
PAK vs NZ World Cup Throwback: न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, फिर इंग्लैंड…

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) का सेमीफाइनल राउंडअप शुरू होने में अब थोड़ा ही वक्त है. पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) का मुकाबला होना है. फिर दूसरे सेमीफाइनल में भारत के सामने इंग्लैंड की टीम होगी. पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के आमने-सामने होने से 30 साल पहले खेला गया वनडे वर्ल्ड कप याद आ गया है. तब ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. जहां उसका सामना इंग्लैंड से हुआ था.

यह सिर्फ तीसरा मौका है जब ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट वर्ल्ड कप हो रहा है. 1992 और 2015 में ODI वर्ल्ड कप (ODI World Cup 1992) और 2022 में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup). इसे इत्तफाक कहिए या पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बेहतरीन प्रदर्शन. लेकिन हकीकत यह है कि पाकिस्तान की टीम इन तीन में से दो विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंची. 1992 में तो पाकिस्तान ना सिर्फ सेमीफाइनल में पहुंचा, बल्कि फाइनल भी जीता.

इमरान खान की कप्तानी में उतरी पाकिस्तान की टीम का खेल 1992 में राउंड रॉबिन स्टेज पर तो बड़ा उतारचढ़ाव भरा रहा था. टीम जैसे-तैसे ODI वर्ल्ड कप 1992 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. लेकिन नॉकआउट राउंड पर आते ही टीम के तेवर देखने लायक थे. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में उस न्यूजीलैंड (New Zealand vs Pakistan) को हराया, जो अब तक अजेय था. इसके बाद फाइनल में उस इंग्लैंड को परास्त किया, जिसने राउंड रॉबिन स्टेज पर उसे 100 रन भी नहीं बनाने दिए थे.

इमरान खान की टीम के उसी कायाकल्प ने ही 2022 में एक बार फिर उस पूरे रोमांच को जिंदा कर दिया है, जो हमने 30 साल पहले देखा था. अब बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरने को तैयार है. कई क्रिकेटपंडित इस मैच में पाकिस्तान को ही जीत का दावेदार मान रहे हैं. इसकी बड़ी वजह पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी है. सब जानते हैं कि तेज गेंदबाजी पाकिस्तान की हमेशा ताकत रही है. इस बार शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह है. 1992 में कप्तान इमरान खान का साथ देने के लिए वसीम अकरम और आकिब जावेद मौजूद थे.

जहां तक फाइनल की बात है तो अगर न्यूजीलैंड इस खिताबी मुकाबले में पहुंचा तो इतिहास का दोहराव तय है. दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड हैं. अगर भारत जीता तो फाइनल 2007 टी20 विश्व कप का रीप्ले जैसा होगा. तब भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही टूर्नामेंट जीता था. लेकिन अगर भारत सेमीफाइनल हार जाता है. अगर इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंचती है, तब भी इतिहास ही खुद को दोहराएगा. सब जानते हैं कि 1992 में वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था.

Tags: New Zealand, New Zealand vs Pakistan, Pakistan, Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here