Home Sports SuryaKumar Yadav: सूर्या की चमक से चौंधियाई इंग्लैंड की टीम, इस बल्लेबाज को रोकने के लिए 6 खिलाड़ियों ने बनाया खास प्लान

SuryaKumar Yadav: सूर्या की चमक से चौंधियाई इंग्लैंड की टीम, इस बल्लेबाज को रोकने के लिए 6 खिलाड़ियों ने बनाया खास प्लान

0
SuryaKumar Yadav: सूर्या की चमक से चौंधियाई इंग्लैंड की टीम, इस बल्लेबाज को रोकने के लिए 6 खिलाड़ियों ने बनाया खास प्लान

[ad_1]

India vs England T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav)  का बल्ला जमकर चल रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में भी फैंस को उनसे सबसे ज्यादा उम्मीद रहने वाली है. वहीं, दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम ने सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को रोकने के लिए एक खास प्लान बनाया है. 

6 खिलाड़ियों ने मिलकर बनाया प्लान 

भारत और इंग्लैंड की टीमें 10 नंवबर को एडिलेड ओवल में आमने-सामने होंगी. इस मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बताया है कि  सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और हम उन्हें रोकने की रणनीति बना रहे हैं. ग्लिश मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को रोकने के लिए इंग्लैंड टीम ने एक स्पेशल मीटिंग की है. इस  मीटिंग में कोच मैथ्यू मोट, असिस्टेंट कोच कार्ल हॉपकिंसन, कंसल्टेंट माइकल हसी और डेविड सकर, बेन स्टोक्स और कप्तान जोस बटलर शामिल रहे. 

सूर्यकुमार यादव सबसे बड़ा खतरा 

इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स ने कहा, ‘हम सूर्यकुमार के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है. वो ऐसे बैटर हैं, जिनके पास काफी सारे शॉट्स हैं. लेकिन, एक गेंदबाज को भी बैटर को आउट करने के लिए एक गेंद की ही जरूरत होती है और हम ऐसा करने की पूरी कोशिश करेंगे. इसके लिए हमारे पास प्लान तैयार है. उम्मीद करते हैं कि सेमीफाइनल में यह प्लान कारगर साबित हो.’

साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. उन्होंने हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ सिर्फ 25 गेंद में नाबाद 61 रन की पारी खेलकर एमसीजी में मौजूद लगभग 82 हजार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. उन्होंने इस दौरान कुछ गैरपारंपरिक शॉट भी खेले थे. सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के पांच मैचों में 225 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.97 का रहा है. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here