[ad_1]
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) इस साल काउंटी क्रिकेट (County Cricket) में खेलते नजर आए थे. उन्होंने इस साल ससेक्स के लिए बेहतरीन शुरुआत की और बेहतरीन प्रर्दशन किया. सोमवार को पुजारा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. जिसमें वह नेट्स में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे थे. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में एक सवाल भी पूछा था, जिसका फैंस अब जवाब दे रहे हैं.
ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते हुए पुजारा ने कैप्शन में लिखा था कि आप अनुमान लगाइए कि मैं किस चीज की तैयारी में लगा हूं. उनके इस चुनौती पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
Prepping for ___________? Any guesses? pic.twitter.com/BDkC5JTpoW
— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) November 7, 2022
पुजारा के पोस्ट पर फैंस द्वारा की गई कुछ टिप्पणियां:
एक फैन ने लिखा कि विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 12 नवंबर से होने वाली है. उम्मीद है कि आप उसमें जमकर छक्के,चौके लगाएंगे और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करेंगे.

एक दूसरे फैन ने लिखा कि दिसंबर में होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार कर रहे हैं.

एक और फैन ने अनुमान लगाया कि पुजारा भारत के ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए तैयारी कर रहे हैं.

एक फैन ने सबसे अलग हटकर सबसे मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आप चोटिल दिनेश कार्तिक को रिप्लेस करने की तैयारी कर रहे हैं.

बता दें कि पुजारा इस साल काउंटी क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म में थे. उन्होंने इस दौरान कुल 8 शतक बनाए थे. जिसमें 3 दोहरे शतक भी शामिल थे. वह काउंटी चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज भी थे. उनका चयन इस साल भारतीय टीम में बांग्लादेश के खिलाफ दिसंबर में होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cheteshwar Pujara, County cricket, India vs Bangladesh
FIRST PUBLISHED : November 09, 2022, 18:56 IST
[ad_2]
Source link