Home Breaking News कोर्ट थोड़ी देर में सुनाएगी जैकलीन की किस्मत का फैसला, क्या जाएंगी जेल या मिलेगी बेल?

कोर्ट थोड़ी देर में सुनाएगी जैकलीन की किस्मत का फैसला, क्या जाएंगी जेल या मिलेगी बेल?

0
कोर्ट थोड़ी देर में सुनाएगी जैकलीन की किस्मत का फैसला, क्या जाएंगी जेल या मिलेगी बेल?

[ad_1]

जैकलीन फर्नांडीज

जैकलीन फर्नांडीज
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने काम से ज्यादा सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सुकेश के साथ रिश्ते के कारण श्रीलंकन ब्यूटी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कस चुका है। पिछले काफी समय से उनसे लगातार मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ चल रही है। हालांकि अभी अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर रिहा हैं, लेकिन उनके लिए आज यानी 11 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। थोड़ी देर में महाठग और जैकलीन के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट अभिनेत्री को जेल या जमानत देने को लेकर फैसला सुना सुनाएगी।

दरअसल, गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में हुई इस केस की सुनवाई के बाद जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका जारी रखने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उस दिन कहा था कि फैसला शुक्रवार को सुनाया जाएगा। ऐसे में सुरक्षित रखे गए आदेश को आज थोड़ी देर में सुनाया जाएगा। ऐसे में अगर थोड़ी देर में जैकलीन जमानत याचिका खारिज हुई तो अभिनेत्री को जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस की हालत खराब, न अक्षय और न ही जान्हवी बचा पाए साख, क्या ऊंचाई दिखा पाएगी कमाल?
अभिनेत्री को पिछले दिनों मिली जमानत का गुरुवार की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस कोर्ट में विरोध किया था। उन्होंने कोर्ट में तर्क रखते हुए कहा था कि जब मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है, तो जैकलीन को जमानत क्यों दी जाए। इसके साथ उन्होंने जैकलीन की जमानत याचिका पर अपना विरोध प्रकट करते हुए कहा था कि अभिनेत्री ने देश से भागने की कोशिश की है। इतना ही नहीं उन्होंने केस की जांच में सहयोग भी नहीं किया। ऐसे में जैकलीन को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।
Rocket Gang: रॉकेट गैंग के प्रीमियर में लगा सितारों का जमावड़ा, अर्जुन कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक हुए शामिल

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने काम से ज्यादा सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सुकेश के साथ रिश्ते के कारण श्रीलंकन ब्यूटी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कस चुका है। पिछले काफी समय से उनसे लगातार मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ चल रही है। हालांकि अभी अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर रिहा हैं, लेकिन उनके लिए आज यानी 11 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। थोड़ी देर में महाठग और जैकलीन के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट अभिनेत्री को जेल या जमानत देने को लेकर फैसला सुना सुनाएगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here