[ad_1]

सोलन में क्या बन रहे हैं समीकरण?
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में हॉट सीट बना ‘सोलन’ विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक दलों के लिए पहेली की तरह बना हुआ है। यहां के मतदाता किसी भी दल को अपने ‘मन की बात’ नहीं बता रहे हैं। जो भी नेता वोट मांगने आता है, उसे निराश नहीं किया जाता। नेताओं की रैलियों में खूब भीड़ जुटती है। ये हालात तब हैं, जब यहां पीएम मोदी और प्रियंका गांधी रैली कर चुके हैं। मतदाता पूरी तरह शांत हैं। दोनों पार्टियों द्वारा जो चुनावी सपने दिखाए जा रहे हैं, वे उन्हें देख रहे हैं। शाम को कार्यालयों की छुट्टी होने के बाद जब सरकारी कर्मचारी चार-पांच के समूह में एकत्रित होकर माल रोड से गुजर रहे थे तो उनकी जुबान पर ‘ओपीएस’ का जिक्र था। हालांकि, उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बताने से मना कर दिया। चलते-चलते एक कर्मचारी ने कहा, यहां ‘व्यापारी’ और ‘कर्मचारी’ खामोश हैं। वजह, न तो ‘लाला’ को अपना काम-धंधा चौपट कराना है और न ही कोई कर्मचारी किसी अच्छे स्टेशन से चंबा या लाहौल-स्पीति जाने का इच्छुक है।
[ad_2]
Source link