[ad_1]
हाइलाइट्स
इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने एक दिन पहले ही टीम इंडिया को चेताया था
बटलर ने कहा था हमारे रहते हुए भारत का फाइनल में पहुंचना नामुमकिन है
एडिलेड. इंग्लैंड ने गुरुवार को सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, जहां रविवार को उसका सामना पाकिस्तान से होगा. टॉस इंग्लैंड ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. भारतीय ने धीमी शुरुआत के बाद हार्दिक पंड्या और विराट कोहली के अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 169 रन की चुनौती दी थी. लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम जैसे कुछ और ही सोचकर आई थी. कप्तान जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और सेमीफाइनल मैच आसानी से 10 विकेट से जीत लिया. दोनों ओपनर के बीच 170 रन की अटूट साझेदारी हुई.
इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने एक दिन पहले ही टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारे रहते हुए भारत का फाइनल में पहुंचना नामुमकिन है. असल में, जब उनसे पूछा गया कि वह क्रिकेट फैंस फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच देखना चाहते हैं… इस पर बटलर ने कहा था वह भारत को सेमीफाइनल में आसानी से जीतने नहीं देंगे.
बटलर ने कहा था- भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच नहीं चाहते
बटलर ने सेमीफाइनल मैच से पहले कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच नहीं देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह इस पार्टी को खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे. वह चाहेंगे कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल न हो. हालांकि बटलर ने साथ ही ये भी कहा था, ”भारतीय टीम काफी मजबूत है. टीम इंडिया में लंबे समय से निरंतर अच्छा खेल रही है. उनके टीम में गहराई है. भारत के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं.”
इंग्लैंड योजना के साथ सेमीफाइनल में उतरा कर दिया टीम इंडिया को बाहर
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल एडिलेड में गुरुवार (10 नवंबर) को खेला जाएगा. इस मैच में इंग्लैंड ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला 13 नवंबर को पाकिस्तान से होगा. इसके साथ ही इंग्लैंड ने दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल भी तोड़ दिया, जो खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे. इसके के लिए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पूरी योजना बनाई और उसे मैदान पर पूरी तरह से साबित किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: England vs India, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 10, 2022, 18:02 IST
[ad_2]
Source link