Home Sports IND vs ENG: भारत की करारी हार के बाद बुरी तरह से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन

IND vs ENG: भारत की करारी हार के बाद बुरी तरह से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन

0
IND vs ENG: भारत की करारी हार के बाद बुरी तरह से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन

[ad_1]

India vs England ICC T20 World Cup 2022: भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सफर खत्म हो गया है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबले में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ही खराब खेल दिखाया, जिसकी वजह से इंग्लैंड टीम 10 विकेट से मैच जीतने में सफल रही है. इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. 

भारतीय टीम को मिली हार 

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. मैच में भारतीय गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. वह एक भी विकेट नहीं झटक सके. इसी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर आगबबूला हो गए. उन्होंने टीम इंडिया की हार के बाद मीम शेयर करने शुरू कर दिए. 

टीम इंडिया को मिली 10 विकेट 

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने 80 रन और एलेक्स हेल्स ने 86 रनों की पारी खेली. भारत ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 169 रनों का टारगेट दिया था, जिसे इंग्लैड ने बिना विकेट खोए आसानी से हासिल कर लिया. भारत की तरफ से एक भी गेंदबाज विकेट हासिल करने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाया. 

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here