Home Sports Sania Mirza: सानिया-शोएब की तलाक की खबरों पर आया ये लेटेस्ट अपडेट, टेनिस स्टार ने लिया ये बड़ा फैसला

Sania Mirza: सानिया-शोएब की तलाक की खबरों पर आया ये लेटेस्ट अपडेट, टेनिस स्टार ने लिया ये बड़ा फैसला

0
Sania Mirza: सानिया-शोएब की तलाक की खबरों पर आया ये लेटेस्ट अपडेट, टेनिस स्टार ने लिया ये बड़ा फैसला

[ad_1]

Sania Mirza Shoaib Malik: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पिछले कुछ वक्त से कहा जा रहा है कि सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पाकिस्तान मीडिया में तो यहां तक कहा जा चुका है कि दोनों अलग हो गए हैं. हालांकि शोएब और सानिया की ओर से अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. 

सानिया ने छोड़ा दुबई वाला घर

सानिया और शोएब मलिक की तलाक की खबरों को लेकर अब जो लेटेस्ट अपडेट आया है वो ये है कि भारतीय टेनिस स्टार दुबई वाला घर छोड़ दिया है. ये जानकारी खलीज टाइम्स के जरिए सामने आई है.  बताया गया है कि सानिया और शोएब दुबई में एक विला में साथ रहते थे. लेकिन सानिया ने ये घर छोड़ दिया है और अपना एक अलग घर ले लिया है. पाक मीडिया में दावा किया गया है कि सानिया और शोएब के करीबियों ने पुष्टि की है कि अब दोनों साथ नहीं रहते हैं.

12 साल बाद तलाक!

सानिया और शोएब की शादी 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में हुई थी. 15 अप्रैल को लाहौर में रिसेप्शन दिया गया था. कपल का एक बेटा इजहान है. 2018 में जिसका जन्म हुआ था. शादी के 12 साल बाद सानिया और शोएब की तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं.

सानिया और शोएब को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि इसमें कितना दम अभी इस बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता. न ही इसके पीछे की असली वजह अभी तक सामने आई है. हालांकि, पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर चल रही है कि अपने एक टीवी शो के दौरान शोएब मलिक ने सानिया के साथ कथित रूप से चीट किया.

सानिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, वे क्षण जिसमें मैं सबसे कठिन दिनों से गुजर रही हूं. हालांकि ये जोड़ी इजहान का बर्थडे सेलिब्रेट करने आई थी. मलिक ने जहां इस अवसर की तस्वीरें साझा कीं, वहीं सानिया ने नहीं.

हालांकि, जिस चीज ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा, वह मलिक की पोस्ट का कैप्शन, जिसमें लिखा था, जब आप पैदा हुए थे, तो हम और अधिक विनम्र हो गए थे और जीवन हमारे लिए कुछ खास था. हम एक साथ नहीं हो सकते हैं और हर रोज मिलते हैं लेकिन बाबा हमेशा आपके और आपकी मुस्कान के बारे में हर एक सेकंड सोचते रहते हैं. अल्लाह आपको वह सब कुछ दे जो आप इजहान के लिए मांगते हैं. बाबा और मामा आपको प्यार करते हैं.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here