[ad_1]
नई दिल्ली. महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को उम्मीद है कि भारत के गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली 10 विकेट की शर्मनाक हार के बाद कुछ सीनियर खिलाड़ी संन्यास की घोषणा कर देंगे. गावस्कर को यह भी लगता है कि रोहित शर्मा के कप्तानी छोड़ने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या यह जिम्मेदारी संभालेंगे. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उनकी टीम गुजरात टाइटंस ने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल का खिताब जीता है. अगला टी20 वर्ल्ड कप अब साल 2024 में अमेरिका में होना है.
पूर्व भारतीय कप्तान ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, ‘‘इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार कप्तान की जिम्मेदारी संभालने पर अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद उन्होंने हार्दिक पंड्या को अगले कप्तान के रूप में तय कर दिया होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक पंड्या निश्चित रूप से भविष्य में टीम की कमान संभालेंगे और कुछ खिलाड़ी संन्यास भी लेंगे, आप कुछ नहीं कह सकते. खिलाड़ी इस पर काफी विचार कर रहे होंगे.’’
गावस्कर ने कहा, ‘‘कुछ खिलाड़ी 30 से 40 साल के बीच हैं जो भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में अपने स्थान के बारे में फिर विचार कर रहे होंगे.’’ विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में टीम के सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन सीनियर खिलाड़ी जैसे कप्तान रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और दिनेश कार्तिक के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक रहा जिनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच हैं.
India vs England: धोनी की कमी पूरी नहीं कर पाए रोहित-विराट, 9 साल में 5 नॉकआउट मुकाबले हारे
भारत के पूर्व स्पिनर सरनदीप सिंह ने कहा कि अमेरिका महाद्वीप में 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की योजना के तहत कुछ कड़े फैसले करने होंगे.
इस पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि रोहित, विराट, अश्विन, शमी और भुवी सहित टीम के कम से कम आधे सदस्य अगले टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं. चयनकर्ताओं को इस पर फैसला लेने की जरूरत है.’’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, Rohit sharma, Sunil gavaskar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 10, 2022, 21:05 IST
[ad_2]
Source link