[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान ने 2009 में तो इंग्लैंड में 2010 में जीता है टी20 वर्ल्ड कप
वेस्टइंडीज ने सबसे अधिक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप पर किया कब्जा
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप का 8वां सीजन (T20 world cup 2022) खत्म होने की ओर है. 16 टीमों के टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मुकाबला बचा है. दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को (IND vs ENG) गुरुवार को 10 विकेट से हराया. अब टीम 13 नवंबर को मेलबर्न में होने वाले फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी. पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी थी. मेलबर्न में होने वाले फाइनल में एक लाख फैंस के पहुंचने की संभावना है. लेकिन फाइनल मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में कौन-सी टीम चैंपियन बनेगी, आइए आपको इस बारे में बताते हैं.
जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर रविवार को मेलबर्न में 95 फीसदी बारिश की संभावना है. हालांकि आईसीसी ने इसके लिए रिजर्व-डे भी रखा है. ऐसे में अगर बारिश के कारण फाइनल मैच नहीं हो पाता है, तो नियम के अनुसार दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा. टी20 और वनडे वर्ल्ड कप की बात करें, तो अब तक इतिहास में कभी भी संयुक्त विजेता देखने को नहीं मिला है.
10 ओवर का खेल होना जरूरी
आईसीसी ने नॉकआउट के लिए नए नियम बनाए हैं. सुपर-12 के दौरान बारिश होने पर मैच के रिजल्ट के लिए दोनों टीमों का 5-5 ओवर बल्लेबाजी करना जरूरी है. लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल के लिए कम से कम 10-10 ओवर दोनों के लिए खेलना जरूरी है. सुपर-12 की बात करें, तो बारिश के कारण 4 मुकाबले नहीं हो सके. इसका नुकसान ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को उठाना पड़ा. दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं.
इस बार टी20 वर्ल्ड कप में नया रिकॉर्ड देखने को मिलेगा. वेस्टइंडीज ने 2 बार खिताब जीता है. वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों ने एक-एक बार टाइटल जीता है. ऐसे में जो भी टीम खिताब जीतने में सफल हुई, वह वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: England, Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : November 10, 2022, 19:25 IST
[ad_2]
Source link