Home Sports VIDEO: शाहीन अफरीदी ने जोश में 2 साथी खिलाड़ियों को उठाया उपर, वायरल हुए वीडियो

VIDEO: शाहीन अफरीदी ने जोश में 2 साथी खिलाड़ियों को उठाया उपर, वायरल हुए वीडियो

0
VIDEO: शाहीन अफरीदी ने जोश में 2 साथी खिलाड़ियों को उठाया उपर, वायरल हुए वीडियो

[ad_1]

हाइलाइट्स

जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों का वीडियो वायरल
पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में
शाहीन अफरीदी ने सेमीफाइनल मुकाबले में लिए 2 विकेट

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. मेन इन ग्रीन ने कीवी टीम पर चेज करते हुए आसान सी जीत दर्ज की. फाइनल में पहुंचने के साथ पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह रही की टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) फॉर्म में लौट आए हैं. उन्होंने टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पहला अर्धशतक जड़ा. इस जीत के बाद पाकिस्तान की पूरी टीम ग्राउंड पर जश्न मनाती दिखी. तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने जीत के बाद अपने टीम के 2 खिलाड़ियों को ही उठा लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

जीत के बाद सेलिब्रेशन के दौरान शाहीन अफरीदी ने अपने 2 खिलाड़ियों को एक साथ उठा लिया. वीडियो को ट्विटर पर एक फैन द्वारा शेयर किया गया है. जिसे हजारों की संख्या में लाइक्स मिले हैं. साथ ही पोस्ट को 1000 से ज्यादा बार रीट्वीट भी किया जा चुका है.

T20 WC 2022: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर कई दिग्गजों की निगाहें, मिताली के बाद पूर्व ऑलराउंडर ने भी दिया बयान

शाहीन अफरीदी ने इस जीत में अहम योगदान दिया था. उन्होंने ओपनर बल्लेबाज फिन ऐलन और कप्तान केन विलियमसन को डग आउट का रास्ता दिखाया था. इस तरह शाहीन ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कुल 24 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे. टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केन विलियमसन के 46 रन और डेरिल मिचल के 53 रन के मदद से 152 रन ही बना पाई थी.

चेज करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की. पाकिस्तान के दोनों ओपनर बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक जड़ा. वही मोहम्मद हारिस ने भी 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

Tags: Icc T20 world cup, PAK vs NZ, Pakistan, Shaheen Afridi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here