[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की हार के बाद मचा बवाल
दिग्गजों ने एक सुर में कहा-विदेशी टी20 लीग में खेलें भारतीय खिलाड़ी
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि भारत को अगले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विदेशी लीग विशेषकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने पर विचार करना चाहिए. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है. भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में खुलकर सामने आई जहां उसे इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बिग बैश लीग में खेलने वाले एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी.
फ्लेमिंग ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘इस पर विचार किया जा सकता है विशेषकर तब जबकि आप कमेंटेटरों से एडिलेड ओवल में हेल्स के अनुभव के बारे में सुनते हैं. ऐसा लगता है कि वे खिलाड़ी जो विश्वभर में खेलते हैं उन्हें वास्तव में इन घरेलू टूर्नामेंट में खेल कर महत्वपूर्ण अनुभव हासिल होता है और इसके बाद अधिक सहज होकर खेलते हैं.’
टीम इंडिया की घर वापसी के बाद रोहित-राहुल-कोहली की होगी पेशी, जानें क्या है बीसीसीआई का प्लान?
फ्लेमिंग ने कहा कि अगला टी20 विश्व कप दो साल में वेस्टइंडीज में होना है और भारतीयों का वहां लीग में खेलना बुरा विचार नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि कैरेबियाई प्रीमियर लीग अधिक महत्वपूर्ण बन गया है क्योंकि अगला विश्वकप कैरेबियाई क्षेत्र में खेला जाएगा. आप इस टूर्नामेंट में जितने खिलाड़ियों को खेलने भेजेंगे उन्हें वहां की परिस्थितियों का अच्छा पता होगा और विश्वकप में इसका फायदा मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Rohit sharma, Stephen Fleming, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : November 11, 2022, 21:49 IST
[ad_2]
Source link