Home Sports टीम इंडिया की घर वापसी के बाद रोहित-राहुल-कोहली की होगी पेशी, जानें क्या है बीसीसीआई का प्लान?

टीम इंडिया की घर वापसी के बाद रोहित-राहुल-कोहली की होगी पेशी, जानें क्या है बीसीसीआई का प्लान?

0
टीम इंडिया की घर वापसी के बाद रोहित-राहुल-कोहली की होगी पेशी, जानें क्या है बीसीसीआई का प्लान?

[ad_1]

हाइलाइट्स

बीसीसीआई भारत लौटने पर कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से बात करेगी
भविष्य की भारतीय टी20 टीम कैसी होगी? इस मुद्दे पर बीसीसीआई कोच-कप्तान की राय जानेगी

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली शर्मनाक हार ने भारतीय क्रिकेट को हिलाकर रख दिया. फैंस तो इस हार से बुरी तरह टूटे हैं ही, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई भी इस हार से मायूस होगा और इस हार की समीक्षा के बाद कड़े फैसले लिए जा सकते हैं. अगला टी20 विश्व कप 2 साल बाद यानी 2024 में है. उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का बुरा हाल न हो. इसके लिए अभी से ही बदलाव करने होंगे और नई टीम तैयार करनी होगी. इसके लिए बीसीसीआई टीम के सीनियर खिलाड़ियों से बात करेगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया की घर वापसी के बाद कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और हेड कोच राहुल द्रविड़ से बात करेगा और भविष्य की टीम इंडिया के बारे में उनकी राय जानेगा.

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद बीसीसीआई के आला अधिकारी सीनियर खिलाड़ियों से बात करेंगे और भविष्य की रणनीति को लेकर उनका रुख जानेंगे. बोर्ड के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम के कोच द्रविड़, रोहित और कोहली से चटी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के भविष्य की योजना पर विस्तार से बातचीत होगी.

रोहित और कोच द्रविड़ से बीसीसीआई बात करेगी
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि अगला कदम उठाने से पहले बीसीसीआई कोच द्रविड़ और दोनों खिलाड़ियों से उनकी बात सुनेगी. अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘हम एक बैठक बुलाएंगे और टी20 टीम के रोडमैप पर चर्चा करेंगे. हम जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते. टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों को पहले अपनी बात रखने दें. बोर्ड बाद में तय करेगा कि इसे लेकर उसका अगला एक्शन क्या होगा?’

उम्रदराज खिलाड़ियों के भविष्य पर होगा फैसला?
टी20 विश्व कप से टीम इंडिया की शर्मनाक विदाई के बाद से ही टी20 टीम में बड़े बदलाव बहस तेज हो गईं हैं. स्क्वॉड के साथ टी20 खेलने की टीम की सोच में भी बदलाव की बातें जोर पकड़ रही हैं. इस टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की औसत आयु 30.6 साल थी, जिससे वे टूर्नामेंट की सबसे उम्रदराज टीमों में से एक थी. 37 साल की उम्र में विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे, जबकि रोहित शर्मा (35), विराट कोहली (33), आर अश्विन (36), सूर्यकुमार यादव (32) और भुवनेश्वर कुमार (32) सभी 30 साल से ऊपर थे. जब तक अगला टी20 विश्व कप 2024 में वेस्ट इंडीज और यूएसए में होगा, तब तक इसमें से कुछ खिलाड़ी शायद ही भारतीय टीम का हिस्सा रहें और इसलिए, टीम प्रबंधन के साथ-साथ सेलेक्टर्स के लिए एक सुचारु परिवर्तन सुनिश्चित करने की चुनौती होगी.

T20 World Cup: डगआउट ही नहीं, ड्रेसिंग रूम में भी थे रोहित की आंखों में आंसू, जानें हार के बाद क्या हुआ?

2 साल बाद अगला टी20 वर्ल्ड कप, जानें चैम्पियन बनने के लिए टीम इंडिया को क्या बदलाव करने होंगे?

हार्दिक पंड्या, जो अगले हफ्ते न्यूजीलैंड में तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम की अगुवाई करेंगे, को सबसे छोटे प्रारूप में भारत के अगले कप्तान के रूप में तैयार किए जाने की संभावना है. गुरुवार को मैच के बाद, द्रविड़ से यह पूछा गया था कि क्या उम्रदराज खिलाड़ी अगले टी20 विश्व कप की योजना का हिस्सा होंगे. इस पर द्रविड़ ने कहा था, इस पर फिलहाल, बात करना जल्दबाजी होगा. ये लोग हमारे लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. हमारे पास इस पर विचार करने के लिए कुछ साल हैं.

Tags: Rahul Dravid, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here