Home Breaking News टूटकर बिखरने वाले मसीहाओं की रोचक दुनिया, एमसीयू प्रशंसकों को बांधे रखना बड़ी चुनौती

टूटकर बिखरने वाले मसीहाओं की रोचक दुनिया, एमसीयू प्रशंसकों को बांधे रखना बड़ी चुनौती

0
टूटकर बिखरने वाले मसीहाओं की रोचक दुनिया, एमसीयू प्रशंसकों को बांधे रखना बड़ी चुनौती

[ad_1]

वकांडा फॉरएवर

वकांडा फॉरएवर
– फोटो : अमर उजाला

Movie Review

ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर

कलाकार

टेनोच हुएर्टा
,
लेटिटिया राइड
,
एंजेला बैसेट
,
लेक बेल
और
लुपिटा न्यॉन्गो आदि

लेखक

रयान कूगलर
और
जो रॉबर्ट कोल

निर्देशक

रयान कूगलर

निर्माता

केविन फाइगी
और
नेट मूर

रिलीज

11 नवंबर 2022

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की दुनिया में लोगों के दिलों को झकझोर देने वाला ये भावुक पल है। चार साल पहले फरवरी में फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ रिलीज हुई। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ विश्व सिनेमा में अश्वेत कलाकारों का एक ऐसा मील का पत्थर बनी जिसने पूरी दुनिया का उस अश्वेत सुपरहीरो से संपूर्ण परिचय कराया जो अपने देश वकांडा में ही मिलनी वाली अलौकिक धातु वाइब्रेनियम का जनहितकारी उपयोग करना चाहता है। वह उदार है, मानवीय गुणों से भरपूर है और उसका एक ऐसा विस्तारित परिवार है, जिसमें द्वेष, घृणा और बदले की भावनाएं उफान पर दिखीं। फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ की सीक्वल  ‘वकांडा फॉरएवर’ तक आते आते एक बड़ा हादसा इस दौरान ये हुआ कि ब्लैक पैंथर का किरदार निभाने वाले अभिनेता चैडविक बोसमैन नहीं रहे। निर्देशक रयान कूगलर ने जो रॉबर्ट कोल के साथ मिलकर सीक्वल की जो कहानी लिखी, वह अब पूरी तरह बदल चुकी है। और, इस बदलाव को दर्शकों की भावनाओं के साथ जोड़े रखना ही फिल्म ‘वकांडा फॉरएवर’ की सबसे बड़ी चुनौती है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here