Home Sports पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में खेलेंगे मार्क वुड-डेविड मलान? कोच ने दिया अपडेट

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में खेलेंगे मार्क वुड-डेविड मलान? कोच ने दिया अपडेट

0
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में खेलेंगे मार्क वुड-डेविड मलान? कोच ने दिया अपडेट

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट ने शुक्रवार को कहा कि टीम पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप फाइनल के लिए मार्क वुड और डेविड मालन की उपलब्धता के ‘विकल्प’ पर विचार किया जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ सुपर 12 चरण में इंग्लैंड के आखिरी मैच के दौरान  वुड और मालन चोटिल हो गए थे.  एडिलेड में भारत के खिलाफ गुरुवार के सेमीफाइनल मैच में उनकी जगह क्रिस जॉर्डन और फिल साल्ट को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था. साल्ट को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. वहीं, क्रिस जॉर्डन ने 43 रन देकर भारत के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके.

मॉट ने कहा, ‘‘ हम इस बारे में विचार करेंगे. सेमीफाइनल के बाद हमारी टीम को काफी कम समय मिला है. हमें यात्रा करनी पड़ी और फिर एक अभ्यास सत्र के बाद मैच के लिए मैदान में उतरना है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास इससे उबरने के लिए ज्यादा समय नहीं है. मुझे हालांकि उनके ठीक होने की उम्मीद है लेकिन यह निराशाजनक है. वे दोनों हमारे लिए शानदार खिलाड़ी है. पिछले कुछ समय में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है.’’

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11 : जॉस बटलर, एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट/डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करेन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, क्रिस जॉर्डन/मार्क वुड.

इंडिया की हार पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उठाए सवाल: बोले- पुरानी शैली का क्रिकेट खेल रहा भारत

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ.

पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), आसिफ अली, मोहम्मद हारिस, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद और उस्मान कादिर.

इंग्लैंड की टीम: जॉस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.

Tags: Mark Wood, Pakistan vs England, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here