Home Sports पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज ने रोहित शर्मा के बॉडी लैंग्वेज पर उठाया सवाल, कही यह बड़ी बात

पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज ने रोहित शर्मा के बॉडी लैंग्वेज पर उठाया सवाल, कही यह बड़ी बात

0
पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज ने रोहित शर्मा के बॉडी लैंग्वेज पर उठाया सवाल, कही यह बड़ी बात

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्व कप से बाहर
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने रोहित के बॉडी लैंग्वेज पर सवाल खड़े किए

नई दिल्ली: कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप (T20 World Cup)के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद रोहित शर्मा विवादों में घिर गए हैं. कई दिग्गजों ने तो उन्हें कप्तानी छोड़ने की सलाह दे दी है तो कई ने उनके बॉडी लैंग्वेज पर सवाल उठाए हैं. पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज इंजमाम उल हक (Inzamam ul haq) ने भी रोहित शर्मा के बॉडी लैंग्वेज पर सवाल खड़े किए.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इंजमाम उल हक ने कहा, ‘रोहित शर्मा बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने कई बार शानदार प्रदर्शन किए हैं. लेकिन क्या आपने उनके चेहरे के भावों पर ध्यान दिया? रोहित शर्मा जब एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीते थे तब भी उनके चेहरे पर दबाव दिखाई दे रहा था’.

उन्होंने आगे कहा, ‘इस बॉडी लैंग्वेज ने टीम इंडिया के साथ ट्रैवल किया है. अगर कप्तान की बॉडी अंडर प्रेशर नजर आती है तो पूरे टीम की बॉडी लैंग्वेज अंडर प्रेशर हो जाती है. मैं भी चाहता था कि भारत और पाकिस्तान फाइनल में भिड़े’.

भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी लीग में खेलने की मांग ने जोर पकड़ा, अनिल कुंबले ने बीसीसीआई से की अपील

आपको बता दें कि इंजमाम उल हक ने ही नहीं बल्कि, इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने भी एशिया कप के दौरान रोहित शर्मा के चेहरे पर दिखने वाली परेशानी और प्रेशर को लेकर बात कही थी.

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप में 6 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की. वह इस पूरे टूर्नामेंट में बल्ले के साथ भी फ्लॉप रहे. वह 6 मैचों में मात्र 116 रन ही बना सके. उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा रहा है.

Tags: IND vs ENG, Inzamam ul haq, Rohit sharma, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here