[ad_1]
नई दिल्ली. भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) युवा खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले अनुभव हासिल करने के लिए दुनिया भर में विभिन्न टी20 लीग में भाग लेने की अनुमति दे. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 2008 में शुरुआत के बाद कई देशों ने अपनी घरेलू टी20 लीग शुरू की जिसमें ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL), पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL), कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) जैसे टूर्नामेंट शामिल है.
आईपीएल में दुनिया भर के खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति होती है लेकिन बीसीसीआई किसी भी सक्रिय भारतीय क्रिकेटर को इन विदेशी लीग में भाग लेने की मंजूरी नहीं देता है. कुंबले ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वहां के हालात में खेलने का अनुभव निश्चित रूप से मदद करता है. हमने इसे भारतीय क्रिकेट के विकास में मदद करते हुए देखा है. आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के आने से भारतीय क्रिकेट को निश्चित रूप से मदद मिली है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी युवा खिलाड़ी को विदेश भेजने से उसके खेल में सुधार होता है तो फिर हमें ऐसा करना चाहिए.’’ भारतीय टीम के इस पूर्व कोच ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि आपके पास वह सब कुछ होना चाहिए जो आपके लिए 2024 के विश्व कप में जरूरी होगा. आपको विश्व कप के लिए अच्छे से तैयार रहना होगा.’’
इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी थे जिसे ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव नहीं था वही दूसरी तरफ इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बीबीएल में खेलने का अनुभव है. इसमें कप्तान जॉस बटलर और सलामी बल्लेबाजी में उनके जोड़ीदार एलेक्स हेल्स भी शामिल है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anil Kumble, BCCI, India Vs England, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : November 11, 2022, 16:03 IST
[ad_2]
Source link