Home Sports रोहित शर्मा की बात से सहमत नहीं वीरेंद्र सहवाग, बोले- बॉलर्स नहीं, बल्लेबाजों ने हराया T20 सेमीफाइनल

रोहित शर्मा की बात से सहमत नहीं वीरेंद्र सहवाग, बोले- बॉलर्स नहीं, बल्लेबाजों ने हराया T20 सेमीफाइनल

0
रोहित शर्मा की बात से सहमत नहीं वीरेंद्र सहवाग, बोले- बॉलर्स नहीं, बल्लेबाजों ने हराया T20 सेमीफाइनल

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मैच में 10 विकेट से हारने के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. हार के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया. एडिलेड ओवल में खेले गए मैच के बाद इंडियन टीम के कैप्टन ने कहा था कि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. हालांकि टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग रोहित शर्मा की दलील से बिल्कुल सहमत नहीं हैं. उनका मानना है कि टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने पारी की शुरुआत काफी धीमी की. इस वजह से टीम पहले 10 ओवर में ही मैच हार गई.

अगर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने 12 ओवर बैटिंग करके सिर्फ 82 रन (77) बनाए हैं, तो बाकी बल्लेबाजों 8 ओवरों में 100 रन बनाने की उम्मीद नहीं की जा सकती. हां, इस मैदान का औसत कुल 150-160 रन हो सकता है और आपने इससे ज्यादा भी बनाया. अगर एक बल्लेबाज उस पिच पर सेट हो जाता है, तो औसत मायने रखना बंद कर देता है. हमने यहां कई बार वानखेड़े या फिरोज शाह कोटला या चेन्नई में ऐसा होते देखा है. आज का खेल 150-160 के स्कोर के साथ नहीं जीता जा सकता था.’

पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने कहा कि न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक निश्चित तरीके से खेला, लेकिन उन्होंने सेमीफाइनल में इसे नहीं आजमाया और गेम से बाहर हो गए. अगर भारत को लगता है कि उन्होंने औसत से ज्यादा स्कोर बनाया है और इसलिए ये गेंदबाजी की गलती है, तो मैं इससे सहमत नहीं हूं. हम पहले 10 ओवरों में मैच हार गए जब हमारे बल्लेबाजों ने उस तरह की शुरुआत नहीं दी जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे.’

Tags: Icc T20 world cup, Indian cricket news, Rohit sharma, Virendra Sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here