Home Sports विराट कोहली का छलका दर्द, कहा- सपने को पूरा किए बगैर ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट रहे हैं

विराट कोहली का छलका दर्द, कहा- सपने को पूरा किए बगैर ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट रहे हैं

0
विराट कोहली का छलका दर्द, कहा- सपने को पूरा किए बगैर ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट रहे हैं

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली का छलका दर्द
सपना पूरा किए बगैर ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट रहे हैं
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को मिली शिकस्त

नई दिल्ली. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के फाइनल रेस से बाहर हो गई है. लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का प्रदर्शन कमाल का रहा. उन्होंने टीम के लिए मध्यक्रम में पारी को संवारने का कार्य किया. टीम इंडिया के एक बार फिर खिताब से चूकने के बाद वह निराश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी निराशा जाहिर की है.

उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हम अपने दिल में निराशा लिए और अपने सपने को पूरा किए बगैर ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट रहे हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट से हम कुछ अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं और ग्रुप के तौर पर बेहतर होंगे. मैदान में आकर हमें सपोर्ट करने के लिए हर एक प्रशंसक का शुक्रिया. इस जर्सी को पहनकर और इस देश के लिए खेलकर मुझे हमेशा गर्व महसूस होता है.’

यह भी पढ़ें- पठान और शोएब के बीच शुरू हुआ वाक युद्ध, भारत की हार पर अख्तर ने लिए मजे

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने कुल छह मुकाबले खेले. इस दौरान उनके बल्ले से छह पारियों में 98.66 की औसत से कुल 296 रन निकले. मौजूदा समय में वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूचि में पहले स्थान पर स्थित हैं. कोहली के बल्ले से पूरे टूर्नामेंट के दौरान चार अर्द्धशतकीय पारियां निकली.

विराट कोहली का बल्ला सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ भी जमकर चला. वह टीम के लिए दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 50 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके एवं एक छक्का  निकला. हालांकि इस उम्दा पारी के बावजूद भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ शिकस्त मिली.

Tags: India Vs England, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here