Home Sports Rishabh Pant: हमारे मन में आपके लिए इज्जत और बढ़ गई है… ऋषभ पंत के इस ‘बलिदान’ की फैंस कर रहे तारीफ

Rishabh Pant: हमारे मन में आपके लिए इज्जत और बढ़ गई है… ऋषभ पंत के इस ‘बलिदान’ की फैंस कर रहे तारीफ

0
Rishabh Pant: हमारे मन में आपके लिए इज्जत और बढ़ गई है… ऋषभ पंत के इस ‘बलिदान’ की फैंस कर रहे तारीफ

[ad_1]

Rishabh Pant Sacrifice his Wicket: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार गई. उसे गुरुवार को एडिलेड में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने 10 विकेट से मात दी. इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम का सफर भी थम गया. इस बीच टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत की एक ‘बलिदान’ को लेकर तारीफ हो रही है जो उन्होंने धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए दिया. पंत ने इस मैच में 4 गेंदों पर एक चौके की मदद से 6 रन बनाए.

भारत को मिली 10 विकेट से हार

एडिलेड ओवल मैदान पर जोस बटलर ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए- हार्दिक पांड्या और विराट कोहली. हार्दिक ने 33 गेंदों पर 63 जबकि विराट ने 40 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया. इसके बाद इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोकर 16 ही ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान जोस बटलर ने 80 और एलेक्स हेल्स ने 86 रन बनाए और दोनों ही नाबाद लौटे.

थम्स-अप का इशारा कर चल पड़े पंत

पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर पंत बल्लेबाजी छोर पर थे. क्रिस जॉर्डन की यॉर्कर को उन्होंने बल्ले का सहारा देने की कोशिश की. हार्दिक पांड्या इस पर रन लेना चाहते थे और वह अपनी क्रीज छोड़कर बल्लेबाजी छोर की ओर भागे. पंत ने हालांकि देरी कर दी और वह पांड्या को देखकर रन लेने दौड़े. जोस बटलर ने कोई गलती नहीं की और जॉर्डन की तरफ गेंद फेंकी. पंत चाहते तो अपना छोर नहीं छोड़ते लेकिन उन्होंने हार्दिक की तरफ थम्स-अप का इशारा किया. वह रन आउट होकर पवेलियन की ओर चल पड़े.

पंत की होने लगी तारीफ

मैच में पंत भले ही बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे पाए लेकिन उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर इस ‘बलिदान’ को लेकर जमकर तारीफ की. लोगों ने तरह-तरह के मीम भी शेयर किए. एक ने ‘मिर्जापुर’ सीरीज से जुड़ा मीम शेयर किया, जिस पर लिखा था- हमारे मन में आपके लिए इज्जत और बढ़ गई है. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- पंत ने जो अपने विकेट का बलिदान हार्दिक पांड्या के लिए दिया, उसके लिए आपको सलाम है.

 

हार्दिक ने नहीं किया निराश

हार्दिक ने हालांकि निराश नहीं किया. उन्होंने ओवर की अगली गेंद पर लंबा छक्का जड़ा. फिर 5वीं गेंद फुल टॉस रही जिस पर चौका लगाया. अंतिम गेंद पर वह हिट-विकेट आउट हो गए. हार्दिक ने 33 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में 63 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. 

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here