Home Sports Sachin Tendulkar, Yuvraj Singh Reaction: ‘सचिन से लेकर युवराज तक, रोहित एंड कंपनी के सपोर्ट में उतरे, बोले हमें अपनी टीम …

Sachin Tendulkar, Yuvraj Singh Reaction: ‘सचिन से लेकर युवराज तक, रोहित एंड कंपनी के सपोर्ट में उतरे, बोले हमें अपनी टीम …

0
Sachin Tendulkar, Yuvraj Singh Reaction: ‘सचिन से लेकर युवराज तक, रोहित एंड कंपनी के सपोर्ट में उतरे, बोले हमें अपनी टीम …

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है
भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया
टीम इंडिया की हार पर युवराज और सचिन का आया रिएक्शन

नई दिल्ली. क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) टीम इंडिया की मुश्किल समय में सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइन में 10 विकेट से हार के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी की जमकर आलोचना हो रही है. भारतीय टीम 15 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी लेकिन सेमीफाइनल में ही उसका सफर खत्म हो गया.

टीम इंडिया की हार के बाद दिग्गज सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को सपोर्ट किया है. सचिन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘ एक सिक्के के दो पहलू होते हैं. ऐसा ही जिंदगी के साथ है. यदि हम टीम की जीत को खुद की जीत की तरह जश्न मनाते हैं तो हमें टीम की हार पर भी ऐसा करना चाहिए. हमें उन्हें स्वीकार करना चाहिए. जिंदगी में दोनों चीजें साथ साथ चलती हैं.’

यह भी पढ़ें:Shaheen Afridi VIDEO: बाबर आजम- मोहम्मद रिजवान नहीं, शाहीन अफरीदी कर रहे बैटिंग की प्रैक्टिस, पाकिस्तान की ये कैसी रणनीति?

India Tour Of New Zealand: राहुल द्रविड़ क्यों नहीं जाएंगे न्यूजीलैंड दौरे पर? कौन होगा टीम इंडिया का हेड कोच, जानिए

india national cricket team, ind vs eng t20 world cup, yuvraj singh, sachin tendulkar, team india t20 world cup semi fianl, ind vs eng t20 world cup semi final, team india, england vs india semi final, yuraj singh support team india, sachin tendulkar support rohit led team india, all rounder yuvraj singh, युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम

टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 168 रन बनाए. इंग्लैंड ने लक्ष्य को चार ओवर बाकी रहते बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और ओपनर एलेक्स हेल्स ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया.

india national cricket team, ind vs eng t20 world cup, yuvraj singh, sachin tendulkar, team india t20 world cup semi fianl, ind vs eng t20 world cup semi final, team india, england vs india semi final, yuraj singh support team india, sachin tendulkar support rohit led team india, all rounder yuvraj singh, युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम

युवराज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘ हां, हमारी टीम जब भी मैदान पर उतरती है तो हम हर बार अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं. लेकिन यह बात स्वीकार करनी होगी कि कुछ दिन ऐसे भी होंगे जब हमें परिणाम हमारे मुताबिक नहीं मिलेंगे. टीम जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट में एकजुट होकर खेली, मुझे उसपर गर्व है. अब समय यह देखने का है कि कैसे आगे हम बेहतर कर सकते हैं और मजबूती से वापसी कर सकते हैं.’भारतीय टीम ने सुपर 12 में 5 में से चार मैच जीतकर टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था.

Tags: Sachin tendulkar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Yuvraj singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here