Home Sports Shaheen Afridi Batting VIDEO: बाबर आजम- मोहम्मद रिजवान नहीं, शाहीन अफरीदी कर रहे बैटिंग की प्रैक्टिस, पाकिस्तान की ये कैसी रणनीति?

Shaheen Afridi Batting VIDEO: बाबर आजम- मोहम्मद रिजवान नहीं, शाहीन अफरीदी कर रहे बैटिंग की प्रैक्टिस, पाकिस्तान की ये कैसी रणनीति?

0
Shaheen Afridi Batting VIDEO: बाबर आजम- मोहम्मद रिजवान नहीं, शाहीन अफरीदी कर रहे बैटिंग की प्रैक्टिस, पाकिस्तान की ये कैसी रणनीति?

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान की टीम फाइनल में रविवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी
बाबर आजम एंड कंपनी फाइनल की तैयारियों में जुटी हुई है
पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को पराजित किया

नई दिल्ली. बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप (ENG vs PAK) फाइनल मुकाबले की तैयारियों में जुट गई है. विश्व कप का फाइनल इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 13 नवंबर को खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम मेलबर्न पहुंच गई है जहां यह हाइवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. बाबर आजम एंड कंपनी के लिए शुक्रवार को वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन रखा गया. पाकिस्तान टीम ने सुबह जमकर नेट प्रैक्टिस की. इस दौरान बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Muhammad Rizwan) बैटिंग की बजाए बॉलिंग का अभ्यास करते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टीम के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कराते हुए नजर आ रहे हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ेंगी. शाहीन अफरीदी कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की गेंदों का डटकर सामना करते हुए शानदार स्ट्रोक्स लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:India Tour Of New Zealand: राहुल द्रविड़ क्यों नहीं जाएंगे न्यूजीलैंड दौरे पर? कौन होगा टीम इंडिया का हेड कोच, जानिए

Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा की कप्तानी खतरे में… जानिए किसे मिल सकती है T20 टीम की कमान

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री मारी है
पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री मारी है जबकि इंग्लैंड ने गुरुवार को भारत को 10 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं चटका सके जबकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के सामने आसानी से घुटने टेकते नजर आए. पाकिस्तान और इंग्लैंड ने सुपर 12 के प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था.

पाकिस्तान और इंग्लैंड 1992 वनडे विश्व कप फाइनल में हुए थे आमने सामने
बाबर आजम की पाकिस्तान और जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने मौजूदा विश्व कप में शानदार वापसी की है. इस टीम ने ना केवल सेमीफाइनल में प्रवेश किया बल्कि खिताबी मुकाबले में पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया. दोनों टीमें विश्व कप फाइनल में आखिरी बार साल 1992 में भिड़ी थीं जहां पाकिस्तान ने खिताब अपने नाम किया था. तब पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया था.

Tags: Babar Azam, England vs Pakistan, Mohammad Rizwan, Shaheen Afridi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here