Home Sports T20 WC: एडिलेड का मैदान, भारत और इंग्लैंड आमने-सामने तो लोगों को दुबई क्यों आया याद? दिल टूटने का वो किस्सा

T20 WC: एडिलेड का मैदान, भारत और इंग्लैंड आमने-सामने तो लोगों को दुबई क्यों आया याद? दिल टूटने का वो किस्सा

0
T20 WC: एडिलेड का मैदान, भारत और इंग्लैंड आमने-सामने तो लोगों को दुबई क्यों आया याद? दिल टूटने का वो किस्सा

[ad_1]

India vs England, T20 World Cup Semifinal: भारत में क्रिकेट के क्या मायने हैं, ये शायद ही किसी से छिपा हो. करोड़ों क्रिकेटप्रेमी इस देश में बसते हैं. कोने-कोने से किसी मैच को देखने कहीं भी पहुंच जाते हैं. ये खेल इस देश में पूजा की तरह है. फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को पूजते हैं, उन्हें भगवान का दर्जा तक देते हैं. उन्हें सपोर्ट करने के लिए कई हजार किलोमीटर का सफर करते हैं, उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं, उन्हें सिर्फ एक बार छूने, हाथ मिलाने के लिए आतुर रहते हैं और ऐसे में एक हार उनके आंसू छलका देती है. ऐसी ही हार मिली है टी20 वर्ल्ड कप-2022 के सेमीफाइनल में. 

ताउम्र याद रहेगा एडिलेड का मैदान

ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड मैदान कई क्रिकेट फैंस को शायद ताउम्र याद रहे. एडिलेड के ओवल मैदान पर भारतीय टीम को गुरुवार 10 नवंबर 2022 को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और धाकड़ विराट कोहली के दम पर 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. हार्दिक ने 33 गेंदों पर 63 जबकि विराट ने 40 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया. इसके बाद इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोकर 16 ही ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान जोस बटलर ने 80 और एलेक्स हेल्स ने 86 रन बनाए और दोनों ही नाबाद लौटे. स्टेडियम में जैसे ही मैच का परिणाम आया, भारतीय फैंस मायूसी से अपना चेहरा छिपाने लगे.

रोहित छिपाने लगे आंसू

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस हार के बाद बेहद भावुक हो गए. वह दुख और निराश होकर स्टैंड्स में बैठे रोने लगे. उन्होंने आंखों को उंगलियों से दबाकर आंसू छिपाने की कोशिश की लेकिन कहते हैं कि पानी अपना रास्ता खुद बना लेता है. आंसू गिरे तो उनके प्रशंसक भी मायूस हो गए. अगर इजाजत होती तो शायद रोहित के आंसू वो खुद पोंछने चले जाते लेकिन अफसोस मैदान पर आने-जाने और खिलाड़ी तक पहुंचने की अनुमति किसी आम नागरिक को नहीं थी.

याद आया दुबई

कुछ लोगों को तो दुबई की याद आ गई. तब पाकिस्तान से टक्कर थी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का लीग मैच, भारतीय टीम की कमान तब विराट कोहली के पास थी. विराट ने 49 गेंदों पर 57 रन बनाए और टीम को 150 के पार पहुंचाया. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए. गेंदबाजों से उम्मीद थी कि जीत को संभव बना देंगे लेकिन ऐसा ना हो सका. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार सरीखे स्टार गेंदबाज कुछ नहीं कर पाए, पाकिस्तान का एक विकेट तक नहीं गिरा. मोहम्मद रिजवान ने 79 और कप्तान बाबर आजम ने 68 रन बनाए और दोनों ने 152 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए लक्ष्य 17.5 ओवर में ही हासिल कर लिया.  

2013 में पूरा होगा सपना?

एडिलेड की हार के बाद तय है कि कुछेक खिलाड़ी टीम से बाहर होंगे. अगले साल भारत को अपनी मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है और अब फोकस उसी फॉर्मेट पर रहेगा. भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. तब से लेकर अब तक कोई भी आईसीसी खिताब भारत के खाते में नहीं जुड़ सका. अब फैंस को उम्मीद है कि अगले साल यानी 2023 में उन्हें जश्न मनाने के भरपूर मौके मिलेंगे.

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here