Home Sports T20 WC: हम अपना सपना पूरा नहीं कर सके लेकिन… ‘इमोशनल’ विराट ने SF में हार के बाद लिखी दिल की बात

T20 WC: हम अपना सपना पूरा नहीं कर सके लेकिन… ‘इमोशनल’ विराट ने SF में हार के बाद लिखी दिल की बात

0
T20 WC: हम अपना सपना पूरा नहीं कर सके लेकिन… ‘इमोशनल’ विराट ने SF में हार के बाद लिखी दिल की बात

[ad_1]

Virat Kohli on T20 World Cup Loss: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद अपने दिल की बात लिखी है. विराट के शब्दों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने निराश और भावुक होकर स्वदेश लौट रहे हैं. भारत को गुरुवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. इसी के साथ इंग्लैंड ने फाइनल का टिकट कटाया जहां मेलबर्न में 13 नवंबर को उसकी भिड़ंत पाकिस्तान से होगी.

एडिलेड में मिली शर्मनाक हार

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान पर भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. भारतीय टीम ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और धाकड़ विराट कोहली के दम पर 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. हार्दिक ने 33 गेंदों पर 63 जबकि विराट ने 40 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया. इसके बाद इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोकर 16 ही ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान जोस बटलर ने 80 और एलेक्स हेल्स ने 86 रन बनाए और दोनों ही नाबाद लौटे. 

विराट ने क्या लिखा?

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी तमाम क्रिकेट प्रेमियों की तरह बेहद निराश नजर आए. उन्होंने ट्विटर पर टीम के साथ अपने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए खड़े नजर आ रहे हैं. विराट ने लिखा, ‘हम अपने सपने को हासिल किए बिना ही दिलों में निराशा के साथ ऑस्ट्रेलिया को छोड़ रहे हैं लेकिन हम एक ग्रुप के रूप में कई यादगार पलों को वापस ले जा रहे हैं. हम यहां से बेहतर होने का लक्ष्य रखते हैं.’

विराट ने फैंस को कहा शुक्रिया

इस धुरंधर बल्लेबाज ने आगे लिखा, ‘हमारे सभी प्रशंसकों का धन्यवाद जो स्टेडियम में हमारा समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में आए. इस जर्सी को पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने से हमेशा गर्व महसूस होता है.’ विराट ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से कमाल दिखाया. उन्होंने 6 पारियों में कुल 296 रन बनाए जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे. 

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here