[ad_1]
रिपोर्ट – शिखा श्रेया
रांची. भारतीय क्रिकेट की प्रसिद्ध विजय हजारे ट्रॉफी की शुरूआत कल यानी 12 नवंबर से हो रही है. यह ट्रॉफी 23 नवंबर तक चलेगी. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की मेज़बानी में जेएससीए मुख्य ग्राउंड, ओवल और मेकन स्टेडियम में मैच होने हैं. यहां देश के दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई बड़े क्रिकेटर खेलते नज़र आएंगे. विजय हजारे ट्रॉफी में कुल 38 टीमें भाग लेंगी और रांची में कुल 21 मैच होंगे.
विजय हजारे ट्रॉफी में 38 टीमें हिस्सा लेती हैं. सभी टीमों को पांच अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. एलीट ग्रुप A, ग्रुप B व ग्रुप C में 8-8, जबकि ग्रुप D और ग्रुप E में 7-7 टीमों को रखा गया है. ग्रुप E के सारे मैच रांची में खेले जाएंगे. ग्रुप E में मुंबई, मिजोरम, पुड्डुचेरी, रेलवे, सर्विसेज, बंगाल और महाराष्ट्र की टीमों को शामिल किया गया है. रांची में विजय हजारे ट्रॉफी के कुल 21 मैच खेले जाएंगे. यहां 12, 13, 15, 17, 19, 21 और 23 नवंबर को 3-3 मैच होने हैं. पूरा शेड्यूल इस तरह है.
12 नवंबर
— महाराष्ट्र व रेलवे का मुकाबला मेकन स्टेडियम में होगा
— बंगाल व मुंबई का मुकाबला जेएससीए स्टेडियम में होगा
— मिजोरम व पुड्डुचेरी का मुकाबला जेएससीए ओवल में होगा
13 नवंबर
— मुंबई व सर्विसेज का मुकाबला मेकन स्टेडियम में होगा
— बंगाल व मिजोरम का मुकाबला जेएससीए ओवल में होगा
— पुड्डुचेरी व रेलवे का मुकाबला जेएससीए स्टेडियम में होगा
15 नवंबर
— बंगाल व महाराष्ट्र का मुकाबला जेएससीए स्टेडियम में होगा
— पुड्डुचेरी व सर्विसेज का मुकाबला जेएससीए ओवल में होगा
— मिजोरम व रेलवे का मुकाबला मेकन स्टेडियम में होगा
17 नवंबर
— महाराष्ट्र व मुंबई का मुकाबला जेएससीए स्टेडियम में होगा
— रेलवे व सर्विसेज का मुकाबला जेएससीए ओवल में होगा
— बंगाल व पुड्डुचेरी का मुकाबला मेकन स्टेडियम में होगा
19 नवंबर
— महाराष्ट्र व सर्विसेज का मुकाबला जेएससीए ओवल में होगा
— बंगाल व रेलवे का मुकाबला जेएससीए स्टेडियम में होगा
— मिजोरम व मुंबई का मुकाबला मेकन स्टेडियम में होगा
21 नवंबर
— महाराष्ट्र व मिजोरम का मुकाबला जेएससीए स्टेडियम में होगा
— बंगाल व सर्विसेज का मुकाबला मेकन स्टेडियम में होगा
— मुंबई व पुड्डुचेरी का मुकाबला जेएससीए ओवल में होगा
23 नवंबर
— महाराष्ट्र व पुड्डुचेरी का मुकाबला मेकन स्टेडियम में होगा
— मिजोरम व सर्विसेज का मुकाबला जेएससीए स्टेडियम में होगा
— मुंबई व रेलवे का मुकाबला जेएससीए ओवल में होगा
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ranchi news, Vijay hazare trophy
FIRST PUBLISHED : November 11, 2022, 09:43 IST
[ad_2]
Source link