Home Sports पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के ट्वीट का इरफान पठान ने दिया करारा जवाब, जानें क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के ट्वीट का इरफान पठान ने दिया करारा जवाब, जानें क्या है पूरा मामला?

0
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के ट्वीट का इरफान पठान ने दिया करारा जवाब, जानें क्या है पूरा मामला?

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में करारी हार के बाद टीम इंडिया स्वदेश लाैट आई है
भारत की हार पर चर्चा जारी है, ट्विटर पर इरफान पठान का एक ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है
जिसमें इरफान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की खिंचाई कर रहे हैं

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में करारी हार के बाद टीम इंडिया स्वदेश लाैट आई है, लेकिन हार पर चर्चा जारी है. इस बीच ट्विटर पर इरफान पठान का एक ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें इरफान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की खिंचाई कर रहे हैं. असल में, इरफान पठान पीएम के एक ट्वीट के जवाब में लिखते हैं, आपका ध्यान अपने देश को बेहतर बनाने पर नहीं है.

बता दें कि भारत की हार के बाद पीएम शरीफ ने ट्वीट किया था, जिसमें लिखा, ”इस रविवार को 150/0 बनाम 170/0 के बीच मुकाबला है.” शरीफ के इस ट्वीट में ये लिखा गया था कि भारतीय टीम को जिन दो टीमों ने 10 विकेट से हराया उनके बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत के खिलाफ पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 152/0 का स्कोर बना कर हराया था, बीते गुरुवार को इंग्लैंड ने 170/0 का स्कोर बनाया और भारत से जीत कर फाइनल में पहुंचे थे.

ट्रेवर बेलिस-शिखर धवन की जोड़ी से काफी उम्मीदें, जानें पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया ने क्या कहा?

सौरव गांगुली ने महिला क्रिकेट को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा-अगले 3 साल में…

लिमिटेड ओवर और टेस्ट के अलग-अलग होने चाहिए कोच, जॉस बटलर ने किया समर्थन

इरफान ने लिखा- आपमें हममें यही फर्क है
इरफान पठान ने शहबाज शरीफ के इसी ट्वीट पर दो दिन बाद जवाब देते हुए लिखा, “आपमें और हममें फर्क है. हम अपनी खुशी से खुश हैं और आप दूसरे की तकलीफ से. इसलिए खुद के मुल्क को बेहतर करने पर ध्यान नहीं है.” इससे पहले इरफान पठान ने लिखा था, “पड़ोसियों जीत आती जाती रहती है, लेकिन ‘ग्रेस’ आपके बस की बात नहीं है.”

इस पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने लिखा था, “अरे क्या हो गया. किसी ने कुछ कहा है तो मुझे बताओ, मैं डांटूंगा. प्रॉमिस.” हालांकि इरफान के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर कई लोग उनके समर्थन और कई लोग विरोध में लिख रहे हैं. इसी के साथ इरफ़ान पठान ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगे हैं.

Tags: IND vs ENG, India Vs Pakistan, Irfan pathan, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here