[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल खेला जाना है
इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज मार्क वुड ने फिट होकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड की टीम से पाकिस्तान का सामना होना है. जबरदस्त फॉर्म में चल रही इंग्लिश टीम ने भारत को एकतरफा सेमीफाइनल में हराकर खिताब की दावेदारी पेश की थी. फाइनल में उतरने से पहले टीम के लिए अच्छी खबर आई है. स्टार तेज गेंदबाज ने फिटनेस हासिल कर नेट्स में पैक्टिस की और फाइनल से पहले पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी.
13 नवंबर रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 विश्व कप फाइनल का हर किसी को इंतजार है. दोनों ही टीमें 1 बार इस खिताब पर कब्जा जमा चुकी हैं और जीत जिसे भी मिलेगी वह वेस्टइंडीज के साथ इसे दो बार जीतने वाली टीम की लिस्ट में शामिल हो जाएगा. फाइनल से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज मार्क वुड जो भारत के खिलाफ चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे अब फिट हैं. फाइनल से पहले उन्होंने नेट्स में जमकर पसीना बहाया. पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में वैसे ही कमजोर कड़ी रही है और इस धुरंधर की वापसी ने टीम की चिंता में बढोतरी कर दी है.
BBC से मार्क ने कहा, “मैंने पिछले मुकाबले में खेलने के लिए काफी कोशिश की थी लेकिन उस तरह से गेंदबाजी करने सक्षम नहीं हो रहा था जैसि इंग्लैंड को जरूरत थी. मैं तेज दौड़ लगाने में परेशानी महसूस कर रहा था. उम्मीद करता हूं अगले मुकाबले के लिए मैं इस चीज को करने में सक्षम हो पाउंगा. मुझे ये नहीं पता कि ऐसा कर पाउंगा या नहीं लेकिन कोशिश पूरी है. पिछले मुकाबले में टीम ने बहुत ही कमाल खेल दिखाया. अगर जो कप्तान हर कीमत पर मुझे उतारना चाहेंगे और मैं फिट रहा तो अपना नाम जरूर मैच के लिए देना चाहूंगा.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: England vs Pakistan, Mark Wood, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 12, 2022, 13:04 IST
[ad_2]
Source link