[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में जड़े 4 शानदार अर्धशतक.
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट दी शिकस्त.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) की शुरुआत में टीम इंडिया की जितनी तारीफ हुई, उसकी दोगुनी तेजी से टीम की आलोचना की जा रही है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के बाद ब्लू आर्मी का पोस्टमार्टम शुरू हो चुका है. कई दिग्गज अपनी राय पेश कर रहे हैं तो कई टीम की गलतियां गिना रहे हैं. लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का अंदाज कुछ और ही दिखा. उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को टी20 इंटरनेशनल से बाहर करने की सलाह दे डाली है.
टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच से विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है. टूर्नामेंट में भारत ने अपना पहला मैच चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में विराट ने ताबड़तोड़ 83 रन बनाए और मैच इंडिया की झोली में डाल दिया. भारत ने वर्ल्ड कप में 6 मुकाबले खेले, जिसमें से 4 मैचों में विराट ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेली और 296 रन बनाए हैं. लेकिन टॉम मूडी को यह बेहतरीन पारियां रास नहीं आई हैं. उन्होंने बोर्ड को सलाह दी है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए.
रोहित-विराट और खेले तो मुझे हैरानी होगी- टॉम मूडी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इएसपीएन क्रिकइंफो पर कहा, ‘अगले टी20 वर्ल्ड कप में दो साल का समय है. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी भी टी20 क्रिकेट खेलते हैं तो मुझे हैरानी होगी. मेरे हिसाब से क्रिकेट बोर्ड के साथ बैठकर उन्हें वर्ल्ड कप के छह महीने पहले ही ये फैसला लेना होगा. टी20 लीग के अलावा मुझे नहीं लगता है कि इन खिलाड़ियों को अब टी20 में खेलना चाहिए. अब समय आ गया है कि दूसरे प्लेयर्स को डेवलप किया जाए.’
गौतम गंभीर ने इंडिया की शर्मनाक हार पर कैप्टन कूल को किया मिस, बोले- कोई आएगा जो कोहली से ज्यादा….
‘पॉवरप्ले में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन’
टॉम मूडी ने पॉवरप्ले में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर कहा, ‘पावरप्ले में दोनों टीमों के रनों में जमीन-आसमान का अंतर था. भारत ने पांच बाउंड्री लगाई थी जबकि इंग्लैंड उसकी दोगुनी लगा चुका था. जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने इतना दबाव भारतीय गेंदबाजों पर बना दिया कि उनके पास कोई मौका ही नहीं बचा.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs England, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : November 12, 2022, 14:50 IST
[ad_2]
Source link