Home Breaking News Amar Ujala Top News: हिमाचल में विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज, तेलंगाना में रहेंगे पीएम मोदी, पढ़ें अहम खबरें

Amar Ujala Top News: हिमाचल में विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज, तेलंगाना में रहेंगे पीएम मोदी, पढ़ें अहम खबरें

0
Amar Ujala Top News: हिमाचल में विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज, तेलंगाना में रहेंगे पीएम मोदी, पढ़ें अहम खबरें

[ad_1]

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया जाएगा। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना के रामागुंडम में आरएफसीएल उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे, इसके अलावा राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। साथ ही ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा रोक दी है। ट्विटर ने फेक अकाउंट्स और पैरोडी अकाउंट्स की वजह से यह फैसला लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया जाएगा। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

 
आज तेलंगाना में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना के रामागुंडम में आरएफसीएल उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे, इसके अलावा राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। पीएम 990 करोड़ के लागत से बनी 54.1 किमी लंबी रेलवे लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।

यहां पढे़ं पूरी खबर
ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए नहीं देने होंगे पैसे!

ट्विटर के ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर वसूलने का एलन मस्क का फैसला नई मुसीबत में घिर गया है। अमेरिका में कई फर्जी खाताधारकों ने 8 डॉलर का भुगतान कर ब्लू टिक हासिल कर लिया और इसके बाद इन खातों से फेक ट्वीट किए गए। इससे परेशान ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा रोक दी है।

यहां पढे़ं पूरी खबर
राजनाथ सिंह बोले- अखण्ड भारत के पहले प्रधानमंत्री थे सुभाष चंद्र बोस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सुभाष चंद्र बोस अविभाजित भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश को आजादी मिलने के बाद उनके योगदान को नजरअंदाज कर दिया गया। भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित ‘शोधवीर समागम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका और दूरदृष्टि का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत है। 

यहां पढे़ं पूरी खबर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here