[ad_1]
हाइलाइट्स
चेक गणराज्य ने किया बड़ा उलटफेर
अमेरिका बीजेके कप से बाहर
चेक गणराज्य सेमीफाइनल में पहुंची
नई दिल्ली. चेक गणराज्य (Czechia) ने अमेरिका (United States) को हराकर उलटफेर करते हुए बिली जीन किंग कप महिला टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. चेक गणराज्य की टीम चार साल में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है. अब शनिवार को उसका सामना स्विट्जरलैंड से होगा जिसने कनाडा को 2-1 से शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन दूसरे सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने सामने होंगे.
सातवीं रैंकिंग की कोको गॉफ और 14वीं रैंकिंग की डेनियल कोलिन्स के एकल मुकाबलों में चेक गणराज्य की खिलाड़ियों पर जीत दर्ज करने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों में से कोई भी एक सेट भी नहीं जीत सकी. गॉफ ने कैटरीना सिनियाकोवा के खिलाफ पिछले सभी तीनों मैच जीते हैं लेकिन वह 6-7 (1), 1-6 से हार गयीं. कोलिन्स पर मार्केटा वोंद्रोयूसोवा ने 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें- Qatar FIFA World Cup: फुटबॉल लीजेंड पेले की भविष्यवाणी… ब्राजील बनेगा छठी बार चैम्पियन
स्विट्जरलैंड 2021 की उप विजेता टीम है, उसने कनाडा पर अजेय बढ़त बना ली थी. विक्टोरिजा गोलुबिक ने बियांका आंद्रीस्कू को 2-6, 6-3, 6-4 से मात दी जबकि बेलिंडा बेनसिच ने लेलाह फर्नांडिज को 6-0, 7-5 से पराजित किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Tennis, United States
FIRST PUBLISHED : November 12, 2022, 10:39 IST
[ad_2]
Source link