Home Breaking News Himachal Election: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पारंपारिक परिधान पहनकर किया मतदान

Himachal Election: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पारंपारिक परिधान पहनकर किया मतदान

0
Himachal Election: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पारंपारिक परिधान पहनकर किया मतदान

[ad_1]

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल 52 मतदाता हैं। सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। टशीगंग में वोटरों ने पारंपारिक परिधान पहनकर मतदान किया। मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया। मतदान केंद्र में मतदाता पारंपारिक परिधान पहनकर मतदान करने के लिए पहुंचे। निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र पहुंचने पर शानदार स्वागत किया। लाहौली परंपरा के अनुसार सभी को खतक पहनाए गए। टीमो और साग जैसे स्थानीय पकवान भी परोसे गए।

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में इस बार चार नए मतदाता पहली बार वोट डालने पहुंचे। लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति उपमंडल के अंतर्गत आदर्श मतदान केंद्र टशीगंग में दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बनने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। यहां 52 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 30 पुरुष और 22 महिला मतदाता हैं।

हर बार की तरह इस बार भी लाहौल-स्पीति प्रशासन ने दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग को दुल्हन की तरह सजाया था। इन दिनों यहां का तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस चला हुआ है। एडीसी काजा अभिषेक वर्मा ने बताया कि टशीगंग को विशेष तौर पर सजाया गया था। 

यहां पर सभी मतदाता स्थानीय परिधान पहनकर मतदान करने पहुंचे। इन्हें स्थानीय पकवान भी परोसे गए। साथ ही मतदान केंद्र में सभी का स्थानीय परंपरा के अनुसार खतक पहनाकर स्वागत किया गया।

बता दें कि प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here