Home Sports IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के साथ किया ऑस्ट्रेलिया पेसर जेसन बेहरेनडॉर्फ का सौदा

IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के साथ किया ऑस्ट्रेलिया पेसर जेसन बेहरेनडॉर्फ का सौदा

0
IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के साथ किया ऑस्ट्रेलिया पेसर जेसन बेहरेनडॉर्फ का सौदा

[ad_1]

हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर को हेड कोच नियुक्त करने किया है
बाउचर ने टी20 विश्व कप के बाद सीनियर पुरुष टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया है

नयी दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र के लिये आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को मुंबई इंडियंस को दे दिया है. आरसीबी ने बेहरेनडॉर्फ को 2022 की आईपीएल नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था. बेहरेनडॉर्फ इससे पहले 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2018 में मुंबई इंडियंस और 2022 में आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

वह 2023 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे. इससे पहले वह 2018 में मुंबई की तरफ से खेले थे और तब उन्होंने पांच मैचों में इतने ही विकेट लिए थे.

साल की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर को हेड कोच नियुक्त करने की भी पुष्टि की थी. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने पुष्टि की थी कि बाउचर मौजूदा टी20 विश्व कप के बाद सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे.

ट्रेवर बेलिस-शिखर धवन की जोड़ी से काफी उम्मीदें, जानें पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया ने क्या कहा?

VIDEO: सचिन तेंदुलकर का भारत की हार पर बड़ा बयान, बताया सेमीफाइनल में किस वजह से हारी टीम इंडिया

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के ट्वीट का इरफान पठान ने दिया करारा जवाब, जानें क्या है पूरा मामला?

बाउचर ने एमआई की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा था, “एमआई के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया जाना एक सम्मान और विशेषाधिकार है. एक फ्रेंचाइजी के रूप में उनके इतिहास और उपलब्धियों ने स्पष्ट रूप से उन्हें विश्व खेल में सबसे सफल खेल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया है. मैं चुनौती और सम्मान के लिए तत्पर हूं. परिणामों की आवश्यकता. यह महान नेतृत्व और खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत इकाई है. मैं इस गतिशील इकाई में मूल्य जोड़ने की आशा करता हूं.”

बाउचर का एक विकेट-कीपर, बल्लेबाज के रूप में एक लंबा और शानदार करियर रहा है और एक विकेट-कीपर द्वारा सबसे अधिक टेस्ट आउट करने का रिकॉर्ड उनके पास है. पांच बार के आईपीएल चैंपियन का इस साल की शुरुआत में खराब प्रदर्शन रहा था, जहां वे अंक तालिका में सबसे नीचे रहे थे.

Tags: IPL, Jason Behrendorff, Mark Boucher, Mumbai indians, Rcb

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here