Home Breaking News T20 WC Final: मेलबर्न में फाइनल के दौरान भारी बारिश के आसार, ICC ने प्लेइंग कंडीशन में किया बड़ा बदलाव

T20 WC Final: मेलबर्न में फाइनल के दौरान भारी बारिश के आसार, ICC ने प्लेइंग कंडीशन में किया बड़ा बदलाव

0
T20 WC Final: मेलबर्न में फाइनल के दौरान भारी बारिश के आसार, ICC ने प्लेइंग कंडीशन में किया बड़ा बदलाव

[ad_1]

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
– फोटो : ICC

ख़बर सुनें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले फाइनल को लेकर प्लेइंग कंडीशन में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, रविवार को मेलबर्न में भारी बारिश की संभावना है। उस दिन 95 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इसके लिए सोमवार को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। यानी अगर रविवार को पूरा मैच धुल जाता है तो सोमवार को फाइनल खेला जाएगा। अगर रविवार को एक पारी खेली जाती है और फिर बारिश आती है तो बाकी बचा मैच सोमवार को खेला जाएगा।
हालांकि, अब प्लेइंग कंडीशन में आईसीसी ने बदलाव किए हैं। उन्होंने फाइनल को पूरा कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। आईसीसी ने प्लेइंग टाइम बढ़ाने का फैसला लिया है। आईसीसी ने इसे दो घंटे से बढ़ाकर चार घंटे का कर दिया है। आईसीसी ने कहा- इवेंट टेक्निकल कमेटी ने एडीशनल प्लेइंग टाइम को दो से चार घंटे तक बढ़ाने का फैसला लिया है। यह फैसला यह देखकर लिया गया है कि अगर मैच को पूरा करने में और रिजल्ट हासिल करने में ज्यादा समय मिल सके।

Rain threat looms large over Pakistan-India T20 World Cup clash on Sunday:  report - Sport - DAWN.COM
आमतौर पर प्लेइंग टाइम को दो घंटे का रखा जाता है। आप ऐसे समझें कि एक पारी लगभग डेढ़ घंटे का होती है। ऐसे में दो पारी मिलाकर कुछ तीन घंटे का मैच होता है। बीच में एक्स्ट्रा टाइम, इंजरी टाइम, इनिंग्स ब्रेक और ड्रिंक्स को मिलाकर मैच कुल साढ़े तीन घंटे का होता है। इसके बाद दो घंटे का प्लेइंग टाइम होता है यानी अगर बीच में किसी वजह से मैच रोकना पड़ा तो उसे पूरा कराने के लिए दो घंटा का मार्जिन होता है। अंपायर दो घंटे तक रुकते हैं और फिर ओवर्स घटाने का फैसला करते हैं। अब इस समय को बढ़ाकर चार घंटे का कर दिया गया है। इससे अब रविवार और जरूरत पड़ने पर रिजर्व डे को मिलाकर पूरा मैच होने की संभावना है।
आईसीसी का कहना है कि रविवार को अगर बारिश से मैच धुल जाता है या पारी के बीच में ही बारिश आ जाती है तो रिजर्व डे यानी सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से भी मैच को शुरू किया जा सकता है, ताकि फाइनल को पूरा किया जा सके। आईसीसी नॉकआउट में बारिश की वजह से मैच न धुले और डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल हो इसके लिए दोनों टीमों का कम से कम 10 ओवर खेलना जरूरी है, जो कि ग्रुप स्टेज के दौरान पांच ओवरों का होता है।

How to watch T20 World Cup final for free: When England vs Pakistan is on  Channel 4 and live stream guide
आईसीसी का कहना है कि रिजर्व डे का इस्तेमाल तभी होगा अगर जो मिनिमम ओवर्स हैं वह रविवार को नहीं खेले जा सके तो। मैच ऑफिशियल्स रविवार को ही रिजल्ट आने का भरपूर प्रयास करेंगे और कोशिश करेंगे कि कम से कम 10 ओवर का मैच हो। पारी के बीच में मैच धुलने पर रिजर्व डे वाले दिन वहीं से मैच शुरू होगा। 
मेलबर्न में भारी बारिश की संभावना
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के मुताबिक, मेलबर्न में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की संभावनाएं हैं। सोमवार 14 नवंबर रिजर्व डे रखा गया है। रविवार को 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे से 11 बजे (मैच की टाइमिंग) के बीच बारिश की संभावना 65 प्रतिशत की है। रिजर्व डे के दिन भी भारी बारिश हो सकती है। 

Melbourne Cricket Ground rain cover: Does MCG Melbourne have a retractable  roof? - The SportsRush

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले फाइनल को लेकर प्लेइंग कंडीशन में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, रविवार को मेलबर्न में भारी बारिश की संभावना है। उस दिन 95 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इसके लिए सोमवार को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। यानी अगर रविवार को पूरा मैच धुल जाता है तो सोमवार को फाइनल खेला जाएगा। अगर रविवार को एक पारी खेली जाती है और फिर बारिश आती है तो बाकी बचा मैच सोमवार को खेला जाएगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here