Home Sports जडेजा का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, 10 रन देकर 7 विकेट झटके, टीम को दिलाई 282 रन से विशाल जीत

जडेजा का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, 10 रन देकर 7 विकेट झटके, टीम को दिलाई 282 रन से विशाल जीत

0
जडेजा का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, 10 रन देकर 7 विकेट झटके, टीम को दिलाई 282 रन से विशाल जीत

[ad_1]

नई दिल्ली. रवींद्र जडेजा चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल सके. टीम इंडिया (Team India) भी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी. इस बीच घरेलू लिस्ट-ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay hazare trophy 2022-23) के एक मुकाबले में बाएं हाथ के स्पिनर ने कमाल का प्रदर्शन किया. सौराष्ट्र के धमेंद्रसिंह जडेजा (Dharmendrasinh Jadeja) ने मणिपुर के खिलाफ 10 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए. 6 मेडन ओवर डाले और 7 विकेट झटके. यह उनका लिस्ट-ए करियर का बेस्ट प्रदर्शन है. इस तरह से टीम ने यह मुकाबला 282 रन के विशाल अंतर से जीता. यह सौराष्ट्र की लगातार दूसरी जीत है. मैच में टीम ने पहले खेलते हुए 397 रन बनाए थे. जवाब में मणिपुर की टीम 41.4 ओवर में 115 रन बनाकर पवेलियन लौट गई.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर की टीम कभी भी मैच में नहीं रही. उसके 6 बल्लेबाज सिर्फ 47 रन पर आउट हो गए थे. कप्तान एल मिटान ने 55 रन बनाकर स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया. 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके. 4 तो खाता तक नहीं खोल सके. धमेंद्रसिंह के अलावा अर्पित ने 21 रन देकर 2 विकेट झटके. टीम ने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ को मात दी थी.

बेन स्टोक्स ने बताया- कैसे इंग्लैंड की मुठ्‌ठी में आया मैच, पाकिस्तान के हाथ से ऐसे फिसला फाइनल

समर्थ ने जड़ा दोहरा शतक
इससे पहले सौराष्ट्र की ओर से समर्थ व्यास ने दोहरा शतक लगाकर स्कोर को 400 रन के नजदीक पहुंचाया. उन्होंने 130 गेंद पर दोहरा शतक पूरा किया. 20 चौके और 9 छक्के जड़े. यह उनके लिस्ट-ए करियर की सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले वे 150 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके थे. हार्विक देसाई ने भी 100 रन बनाए. समर्थ लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 9वें भारतीय हैं. इससे पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज भी यह कारनामा कर चुके हैं. वनडे इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने 264 रन की सबसे बड़ी पारी भी खेली है.

Tags: Team india, Vijay hazare trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here