Home Sports पीवी सिंधु BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स से हटीं, कॉमनवेल्थ खेलों में लगी चोट से नहीं उबर सकीं

पीवी सिंधु BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स से हटीं, कॉमनवेल्थ खेलों में लगी चोट से नहीं उबर सकीं

0
पीवी सिंधु BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स से हटीं, कॉमनवेल्थ खेलों में लगी चोट से नहीं उबर सकीं

[ad_1]

हाइलाइट्स

ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता हैं पीवी सिंधु
चोट की वजह से बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स से हटीं

नयी दिल्ली. ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) सीजन की अंतिम बैडमिंटन प्रतियोगिता बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स (BWF World Tour Finals) से हट गई हैं, क्योंकि वह बाएं टखने की चोट से अभी पूरी तरह नहीं उबर नहीं पाई हैं. इस प्रतियोगिता में 2018 की चैंपियन सिंधु अगस्त में कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान चोटिल हो गई थी. बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स चीन के ग्वांगझू में 14 दिसंबर से खेला जाएगा.

सिंधु के पिता पीवी रमन्ना ने पीटीआई से कहा, “उसके डॉक्टर ने उसे कुछ और दिन तक आराम करने के लिए कहा है ताकि वह नए सत्र से पहले पूरी तरह फिट हो जाए. उसने तमाम पहलुओं पर विचार किया. ग्वांगझू में कई तरह के प्रतिबंध हैं और नए सत्र को ध्यान में रखते हुए उसने यह फैसला किया.’’

उन्होंने कहा, “उसने दो सप्ताह पहले अभ्यास शुरू कर दिया था और जनवरी तो वह पूरी तरह फिट हो जाएगी. इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए उसने भारतीय बैडमिंटन संघ को पत्र भेजकर अपने फैसले से अवगत कराया.’’ सिंधू के हटने का मतलब है कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व केवल एचएस प्रणय करेंगे.

Tags: BWF World Championships, BWF World Tour Finals, Pv sindhu, PV Sindhu Olympics

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here